×

चीन से रहना होगा सतर्क, हमेशा गतिविधियों को अंजाम देता रहता है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड हेडक्वार्टर) में कहा, मेरा मानना है कि भारतीय नौसेना हमारी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' में सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा पड़ोसी देश चीन हमेशा गतिविधियां को अंजाम देता रहता है। मुझे लगता है कि हमें समुद्री क्षेत्र  में अपनी जागरूकता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। मुझे यकीन है कि भारतीय नौसेना मजबूत होती रहेगी।

SK Gautam
Published on: 30 Jun 2019 4:21 PM GMT
चीन से रहना होगा सतर्क, हमेशा गतिविधियों को अंजाम देता रहता है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
X
rajnaath-singh-india-china

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रक्षा कारणों की वजह से विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के आईएनएस शिवालिक और सबमरीन सिंधुकीर्ति का दौरा किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी भारतीय नौसेना समुद्री चुनौतियों पर नजर बनाए हुए है और हर समय देश की रक्षा करने के लिए तत्पर रहती है।

ये भी देखें : यूपी: बेसिक शिक्षा विभाग में 47 अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

रक्षा मंत्री ने पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड हेडक्वार्टर) में कहा, मेरा मानना है कि भारतीय नौसेना हमारी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' में सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा पड़ोसी देश चीन हमेशा गतिविधियां को अंजाम देता रहता है। मुझे लगता है कि हमें समुद्री क्षेत्र में अपनी जागरूकता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। मुझे यकीन है कि भारतीय नौसेना मजबूत होती रहेगी।

ये भी देखें : नोएडा के सेक्टर 18 में मौजूद स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना की परियोजनाओं की भी समीक्षा की और नौसेना कर्मियों के साथ बातचीत की। राजनाथ सिंह ने नौसैनिकों को निर्देश दिया कि वह नौसेना की परियोजनाओं में तेजी लाने में सहयोग करें।

बता दें कि राजनाथ सिंह शनिवार को दो पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड) की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को विशाखापट्टनम पहुंचे थे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story