×

Delhi Gangrape: म्यांमार की महिला से दिल्ली में दरिंदगी, ऑटो चालक समेत 4 लोगों ने दिया अंजाम

Delhi Gangrape Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकबार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है। चार दरिदों ने मिलकर म्यांमार से आई एक महिला की अस्मत लूट ली। पीड़िता बतौर रिफ्यूजी अपने पति और बेटी के साथ दिल्ली में रहती है।

Krishna Chaudhary
Published on: 28 Feb 2023 10:06 AM GMT
Myanmar woman gangrape in Delhi
X

Myanmar woman gangrape in Delhi (Photo: Social Media)

Delhi Gangrape Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकबार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है। चार दरिदों ने मिलकर म्यांमार से आई एक महिला की अस्मत लूट ली। पीड़िता बतौर रिफ्यूजी अपने पति और बेटी के साथ दिल्ली में रहती है। घटना दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र का है। विदेशी महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने किडनैडिंप, गैंगरेप, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला के निशानदेही पर उस स्थान पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, जहां से उसे उठाया गया था। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बेहोश कर महिला को ले गए थे आरोपी

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और डेढ़ साल की बेटी के साथ दिल्ली के विकासपुरी एरिया में रहती है। पेट में दिक्कत होने के कारण वह 22 फरवरी को कंचन गुंज में डॉक्टर के पास गई थी। इस दौरान महिला के पति और बच्ची भी साथ थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद सभी घर के लिए कालंदी गुंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे। उस दौरान रात के तकरीबन साढ़े 9 बजे रहे थे। उनके पति सड़क की दूसरी ओर पेशाब करने गए थे। तभी एक ऑटो उनके सामने रूका और ड्राइवर ने उसके मुंह पर कपड़ा लगाया और बच्चे समेत जबरदन ऑटो में बैठा दिया।

मारपीट और बारी - बारी से रेप

महिला ने आगे बताया कि वह पूरी तरह बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में पाया, जहां चार युवक मौजूद थे। सभी ने उसके साथ मारपीट की और बारी - बारी से रेप किया। अगले दिन यानी 23 फरवरी की रात उनलोगों ने एक कार में बिठाकर उसे किसी अनजान ले गए और छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि वहां उसे दो सिख युवक मिले, जो उसे अपने घर ले गए और खान खिलाया। महिला ने उन्हें अपना यूएन रिफ्यूजी कार्ड दिखाया, जिसके बाद वे उसे अपनी गाड़ी से घर के पास छोड़कर गए।

पुलिस की घटना पर प्रतिक्रिया

दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 21 साल है। घटना को लेकर उससे और जरूरी डिटेल्स लिए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस उन दो सिख युवकों का भी बयान लेगी, जिसका जिक्र महिला ने किया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story