Delhi Blast: दिल्ली में एक और रहस्यमयी विस्फोट, वसंत कुंज इलाके में धमाके से एक की मौत, तीन घायल

Delhi Blast: रविवार को दिल्ली के रोहिणी में हुए ब्लास्ट के बाद अब वसंत कुंज के एक घर में रहस्यमयी विस्फोट हुआ। धमाके में एक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।

Network
Newstrack Network
Published on: 23 Oct 2024 3:58 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2024 4:30 AM GMT)
Delhi Blast
X

Delhi Blast (Pic: Social Media)

Delhi Blast: राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक बार फिर धमाका हुआ। रविवार को रोहिणी में हुए धमाके के बाद आज वसंत कुंज के एक घर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल लाए गए चार लोगों में एक को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक अन्य शख्स करीब 90 प्रतिशत तक जल चुका है। उसकी हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनि बाजार रोड, किशन गढ़, वसंत कुंज दिल्ली के मकान नंबर 88/9 में हुआ। चौथी मंजिल पर स्थित मकान में अचानक धमाका होने से आग लग गई। आग ने बहुत जल्दी पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। उसके बाद अंदर फंसे चार लोगों को बाहर निकाला गया। घर के अंदर सन्नी (20), अनिता (40), आकाश मंडल (35), लक्ष्मी मंडल (45) जले और बेहोशी के हालत में मिले। इन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया।

रविवार को हुआ था धमाका

बीते रविवार को दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्कूल की दीवार के बाहर रहस्यमयी धमाका हुआ। इस धमाके में स्कूल की दीवार गिर गई। तीन दिन बाद भी इस घटना के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। गृह मंत्रालय ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस धमाके में किसी हताहत की खबर नहीं थी। मामले में NIA के साथ अन्य खूफिया एजेंसियों ने जांच की। घटनास्थल पर एक तार और सफेद पाउडर मिला था। मगर अब तक यह नहीं पता चल सक है कि विस्फोट किससे किया गया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story