×

तीन हजार किलो खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड

seema
Published on: 18 Oct 2018 7:07 AM GMT
तीन हजार किलो खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड
X
तीन हजार किलो खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड

नागपुर : एक बार में सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड नागपुर में शेफ विष्णु मनोहर ने अपने नाम कर लिया है। मशहूर शेफ संजीव कपूर ने पिछले साल नवंबर में राजधानी दिल्ली में स्टील की बड़ी कड़ाही में 918 किलो खिचड़ी बनाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। अब नागपुर के मनोहर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक बार में 3000 किलो खिचड़ी बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

शेफ मनोहर का कहना है कि मैंने एक भावना के साथ खिचड़ी पकाकर यह रिकॉर्ड बनाया है। मैं खिचड़ी को राष्टï्रीय व्यंजन के रूप में स्थापित करना चाहता हूं। इसका कारण यह है कि ये सबसे स्वस्थ और किफायती व्यंजन है। अमीरों के साथ ही गरीब भी इसे आसानी से बना सकते हैं। मनोहर ने विश्व खाद्य दिवस से पहले 3000 किलो खिचड़ी पकाई। देश में खिचड़ी का अलग ही महत्व है। देश के लगभग हर क्षेत्र में इसे लोग पसंद करते हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्टर, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में लगभग 80 प्रतिशत लोगों के लिए तो खिचड़ी मुख्य आहार है।

यह भी पढ़ें : सबरीमाला: मंदिर समिति के आह्वान पर सुबह छह बजे से हड़ताल शुरू

नागपुर में बड़े कार्यक्रम का आयोजन

नागपुर के चिटनीस पार्क स्टेडियम में खिचड़ी को बनाने के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोहर का उत्साह बढ़ाने के लिए इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तीन हजार किलो खिचड़ी बनाने के लिए सामान की व्यवस्था में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए 275 किलो चावल, 125 किलो मूंग की दाल, 150 किलो चना दाल, 2000 लीटर पानी, 50 लीटर दही, 150 किलो अलग-अलग तरह की सब्जियां, 30 किलो हरा धनिया, 100 किलो देशी घी, 35 किलो नमक और 50 किलो मूंगफली के तेल का इस्तेमाल किया गया। खिचड़ी बनाने में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया गया। शायद इसका कारण देश में चल रहा नवरात्रि का पर्व था।

पांच घंटे में तैयार हुई खिचड़ी

सुबह पांच बजे खिचड़ी बनाने की तैयारी शुरू हुई और सुबह दस बजे जाकर खिचड़ी तैयार हो पाई। इस तरह इसे बनाने में पांच घंटे का समय लगा। इसे बनाने के लिए स्पेशल कड़ाही बनवानी पड़ी। यह कड़ाही 10&10 फुट डायमीटर और 4 फुट गहरी थी। इसका वजन सात सौ किलो है और ये कड़ाही स्टेनलेस स्टील की बनी हुई है। शेफ मनोहर का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। उन्होंने विष्णु मनोहर को इस प्रयास के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनोहर देश के जाने-माने शेफ हैं। वे भारतीय व्यंजन खिचड़ी को दुनियाभर में लोकप्रिय कर रहे हैं और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मनोहर ने मसाला खिचड़ी बनाई थी जो लोगों को खाने में काफी स्वादिष्ट लगी।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story