नयनार नागेंद्रन घोषित हुए बीजेपी के नए अध्यक्ष, जानिए राजनीतिक करियर

Tamil Nadu BJP President: नयनार नागेंद्रन अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने AIADMK से की थी और बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। वर्तमान में वे तिरुनेलवेली क्षेत्र से भाजपा से विधायक होने के साथ ही पार्टी के विधानमंडल दल के नेता भी हैं।

Newstrack          -         Network
Published on: 11 April 2025 5:17 PM IST (Updated on: 11 April 2025 5:31 PM IST)
नयनार नागेंद्रन घोषित हुए बीजेपी के नए अध्यक्ष, जानिए राजनीतिक करियर
X

BJP Leader Nainar Nagenthran (Photo: Social Media)

Tamil Nadu BJP President: भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन अब बीजेपी तमिलनाडु के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने आज अध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल किया। उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा किया गया। आवेदन करने वालों में केवल नैनार नागेंद्रन ही शामिल है इसलिये ऐसा माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिये नागेंद्रन को निर्विरोध चुन लिया जायेगा।

प्रस्ताव रखने वालों में पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई के अलावा , केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और पार्टी विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन भी शामिल रहे।


कौन हैं नयनार नागेंद्रन?

नयनार नागेंद्रन एक प्रभावशाली नेता हैं। उनकी दक्षिण तमिलनाडु में मजबूत पकड़ मानी जाती है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने AIADMK से की थी और बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की उनकी क्षमता के लिए वे खास तौर पर जाने जाते हैं। वर्तमान में वे तिरुनेलवेली क्षेत्र से भाजपा से विधायक होने के साथ ही पार्टी के विधानमंडल दल के नेता भी हैं।

इससे पहले भी नागेंद्रन कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने साल 2001 से 2006 तक AIADMK सरकार में बिजली, उद्योग और परिवहन मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। हालांकि वे 2011 में जयललिता के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री नहीं बनाए गए फिर भी वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहे। साल 2016 में जयललिता की मृत्यु के बाद पार्टी की दिशा को देखते हुए उन्होंने 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया। 2021 के विधानसभा चुनावों में नागेंद्रन ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में तिरुनेलवेली सीट से जीत दर्ज की और DMK प्रत्याशी को 23,107 वोटों से हराया।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story