×

PM Modi Oath Ceremony : PM मोदी ने की नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी, इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

PM Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीय़ता की शपथ ग्रहण की। इसी के साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर ली है। इससे पहले नेहरू ही देश में ऐसे नेता थे, जिन्होंने लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ ली थी। अब नेहरू के साथ नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 9 Jun 2024 2:53 PM GMT (Updated on: 9 Jun 2024 5:35 PM GMT)

PM Modi Oath Ceremony Live: एनडीए संसदीय दल के नेता और मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई सांसदों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इसमें राजनाथ सिंह से लेकर एचडी कुमारस्वामी जैसे मंत्री शामिल हैं।

शपथग्रहण समारोह में ये मेहमान हुए शामिल

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सहित सात पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता इस मेगा कार्यक्रम में भाग लिया। शेख हसीना और मोहम्मद मुइज्जू के अलावा, समारोह में भाग लेने वाले अन्य नेता श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल और भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग तोबगे शामिल रहे।


Live Updates

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story