×

NASA VIPER Mission: चांद की सरहद तक आपके नाम को ले जाने का काम करेगा VIPER

NASA VIPER Mission: इस समय यदि आप भी अपना नाम चांद पर भेजना चाहते हैं तो, आपके लिए 16 मार्च तक एक सुनहरा अवसर इंतजार कर रहा है।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 17 March 2024 2:46 PM GMT
Nasa Viper :
X

Nasa Viper :

NASA VIPER Mission: अभी तक बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद में ऐसा अक्सर सुनने को मिल जाता था कि, तुम्हारा नाम सूरज और चांद के समान ऊंचा हो। पर अब ऐसा हकीकत में तब्दील होने जा रहा है। असल में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चांद के दक्षिण ध्रुव पर पानी की तलाश के लिए एक रोवर भेज रही है। वोलाटाइल्स इन्वेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर शॉर्ट में जिसका नाम VIPER है। इसे नासा 2024 के अंतिम महीने तक चांद पर भेजने के लिए लांच की तैयारियां कर रही है। इस समय यदि आप भी अपना नाम चांद पर भेजना चाहते हैं तो, आपके लिए 16 मार्च तक एक सुनहरा अवसर इंतजार कर रहा है।

VIPER मिशन का ये है मकसद

नासा के VIPER मिशन के लक्ष्य की बात करें तो VIPER का मिशन करीब 100 दिन चलेगा, जिसमें यह चांद की सतह पर करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगा। इस विषय पर नासा का कहना है कि, VIPER मिशन चांद पर उपस्थित संसाधनों की परख करने के लिए लांच होने वाले सबसे पहले मिशन के तौर पर जाना जाएगा। मिशन को चांद पर भेजने के पीछे की वजह ये है कि इसके माध्यम से चांद की सतह पर पानी और दूसरे तत्वों से जुड़ी जानकारी और महत्वपूर्ण साक्ष्य हासिल करने के लिए जहां हमेशा छाया रहती है, वहां VIPER रोवर चांद की सतह के उन हिस्सों पर घूमेगा।


चांद की सतह पर इस तरह भेजे अपना नाम

अगर आप भी चांद की सतह पर अपना नाम भेज कर इस रोचक अनुभव से गुजरना चाहते हैं तो फिर आप बिना देर किए फटाफट अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।नासा द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर दिए गए सभी नामों को एक चिप में भरकर रोवर के साथ चांद पर भेजा जाएगा।इसके लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको नासा की साइट पर जाकर वोलाटाइल्स इन्वेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर मिशन डालकर इसे सर्च करना होगा। जहां आवेदन प्रक्रिया के लिए उपलब्ध फॉर्मेट पर आपको अपना पूरा डिटेल भरना होगा। जिसमें अपना पूरा नाम और जहां आप रहते हैं उस जगह का पिन कोड भरना होगा। नासा का कहना है कि आपको इस पिन कोड को याद रखना आपको बेहद जरूरी होगा। जिसके उपरांत आपको उस साइट पर एक डिजिटल बोर्डिंग पास डाउनलोड होकर उपलब्ध होगा।

अभी तक बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद में ऐसा अक्सर सुनने को मिल जाता था कि, तुम्हारा नाम सूरज और चांद के समान ऊंचा हो। पर अब ऐसा हकीकत में तब्दील होने जा रहा है। असल में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चांद के दक्षिण ध्रुव पर पानी की तलाश के लिए एक रोवर भेज रही है। वोलाटाइल्स इन्वेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर शॉर्ट में जिसका नाम VIPER है। इसे नासा 2024 के अंतिम महीने तक चांद पर भेजने के लिए लांच की तैयारियां कर रही है। इस समय यदि आप भी अपना नाम चांद पर भेजना चाहते हैं तो, आपके लिए 16 मार्च तक एक सुनहरा अवसर इंतजार कर रहा है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story