×

National Herald Case : सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म, जरूरत पड़ने पर समन जारी होगा

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में आज तीसरे दिन सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश हुई हैं। सोनिया से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता संसद से सड़क तक प्रदर्शन कर रहे।

aman
Written By aman
Published on: 27 July 2022 8:30 AM GMT (Updated on: 27 July 2022 12:50 PM GMT)
national herald case ed questioning sonia gandhi live updates bjp congress parliament rahul gandhi
X

sonia gandhi

Click the Play button to listen to article

National Herald Case : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बुधवार (27 जुलाई 2022) को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुईं। नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में पूछताछ के लिए आज तीसरी बार सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर गई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष का सामना आज फिर ED के सवालों से हुआ। हालांकि, सोनिया गांधी से ED की पूछताछ अब ख़त्म हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि आगे जब कभी कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ होगी तो उसके लिए समन जारी किया जाएगा।

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में आज एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इससे पहले भी जब सोनिया से पूछताछ हो रही थी तब दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुए प्रदर्शन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी सड़क पर उतरे थे। राहुल संसद के पास धरने पर बैठे थे। चूंकि, दिल्ली पुलिस ने इजाजत न होने का हवाला देते हुए राहुल को हिरासत में लिया था। प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए प्रदर्शन के दौरान भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया। दिल्ली में भी कई कांग्रेसी सांसदों को हिरासत में लिया गया था।

Live Updates

  • 27 July 2022 8:45 AM GMT

    अगले समन तक नहीं होगी पूछताछ 

    सोनिया गांधी से ईडी की आज 4 घंटे तक पूछताछ चली। दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका के साथ प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर से बाहर निकलीं। ED की तरफ से कहा गया है कि सोनिया से पूछताछ ख़त्म हो गई है। ईडी ने कहा सोनिया से अब अभी कोई पूछताछ नहीं होगी। अगली पूछताछ समन जारी होने के बाद ही होगी। 

  • 27 July 2022 8:01 AM GMT

    राहुल ने महंगाई, GST पर मोदी सरकार को घेरा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कल की तरह आज भी उन्होंने ट्वीट किया। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, दही तथा अनाज पर जीएसटी लगाने और सरसों के तेल की कीमतों के दो सौ रुपए किए जाने पर सवाल खड़े किए।

  • 27 July 2022 7:49 AM GMT

    अनुराग ठाकुर ने पूछा- भ्रष्टाचार नहीं किया तो डर क्यों

    इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस नेताओं से कहा, 'अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है तो डर क्यों है? कांग्रेस शासित राज्यों से बलात्कार और हत्या की ख़बरें लगातार आती रही हैं। लेकिन, उनके मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था (Law and order) बनाए रखने के बजाय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। आखिर वजह क्या है?'

  • 27 July 2022 7:45 AM GMT

    राहुल का मोदी पर वार, कई मुद्दों पर घेरा


  • 27 July 2022 7:42 AM GMT

    कई सांसद हिरासत में लिए गए

    सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से ईडी की आज तीसरे दिन भी पूछताछ जारी है। इस बीच, संसद भवन के पास कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इनके साथ कुछ महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। 

  • 27 July 2022 7:40 AM GMT

    जेपी नड्डा का हमला- गांधी परिवार की रक्षा के लिए हो रहा विरोध

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर कहा कि, 'कांग्रेस का विरोध 'सत्याग्रह' नहीं है। बल्कि, सच्चाई छिपाने की कोशिश है। ये सभी (कांग्रेस नेता) एक परिवार की रक्षा के लिए विरोध में जुटे हैं। इन्हें जांच एजेंसियों को जवाब देना चाहिए। क्योंकि, उन्हें लगता है कि वे कानून से भी ऊपर हैं।'



  • 27 July 2022 7:14 AM GMT

    कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक निकाला मार्च

    नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने बुधवार को भी संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद इस पूछताछ के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story