National Herald Case: राहुल गांधी की आज ED के समक्ष पेशी, बगैर अनुमति कांग्रेस कर रही प्रदर्शन

National Herald Money Laundering Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी (ED) के सामने राहुल गांधी की आज पेशी है। जिसे लेकर कांग्रेस (Congress) के तमाम कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 13 Jun 2022 2:46 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2022 2:58 AM GMT)
Rahul Gandhi
X

Rahul Gandhi (Image Credit : Social Media)

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की होनी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता और कई वरिष्ठ नेता आज बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी में हैं। आज सुबह ही ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस (Congress) के कई कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय के सामने से पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कांग्रेस के सभी सांसद, कार्य समिति अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय तक मार्च करने की तैयारी में है। बीते दिन दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के पूरे इलाके में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन करने पर रोक लगा दिया था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए आज ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुलाया है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी दिल्ली समेत पूरे देश में सत्याग्रह रैली करने जा रही है। हालांकि इस रैली के लिए दिल्ली पुलिस कांग्रेस को अनुमति नहीं दिया है। अनुमति ना मिलने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के पास भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा हो गए। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। वहीं, इस बड़े स्तर के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने राहुल गांधी के आवास समेत आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया है।

बीजेपी का कांग्रेस पर वार

नेशनल मामले में के समक्ष राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं सत्याग्रह रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस पर हमला किया है। बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि "सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों जमानत पर हैं। राहुल गांधी को कल ईडी के सामने पेश होना है लेकिन कांग्रेस इससे बहुत बड़ा नाटक कर रही है। वे अपने सभी नेताओं को दिल्ली बुला रहे हैं, इस सब का क्या फायदा है?"

संबित पात्रा ने आगे कहा राहुल गांधी को 500 करोड़ रुपए के गबन मामले को लेकर एडी के सामने खुद सच कुबूल कर लेना चाहिए। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है यह कानूनी मत जा नियम से बचने की कोशिश राहुल गांधी को नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में किए जा रहे सत्याग्रह रैली को लेकर संबित पात्रा ने कहा राहुल गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस देश भर में नाटक क्यों कर रही है इन "नकली गांधीओं के इस नकली सत्याग्रह को देखकर गांधीजी भी शर्मिंदा होंगे।"

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story