TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

नौतपा का कहर: राजस्थान में 5 दिन में 55 मौतें

Nautapa 2024: मई-जून में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के दौरान नौतपा के नौ दिन सबसे गर्म होते हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 30 May 2024 7:27 AM GMT
Nautapa 2024
X

Nautapa 2024  (photo: soical media )

Nautapa 2024: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। परंपरागत रूप से साल के सबसे गर्म नौ दिन माने जाने वाले नौतपा के पांचवें दिन भीषण गर्मी के कारण डेढ़ साल की बच्ची और एक सरपंच समेत चार और लोगों की मौत हो गई। इन्हें मिला कर सात दिनों में गर्मी से मरने वालों की संख्या 55 हो गई है, जबकि पूरे गर्मी के मौसम में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि मई-जून में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के दौरान नौतपा के नौ दिन सबसे गर्म होते हैं।

राज्य में रेड अलर्ट

29 और 30 मई को राज्य के 20 जिलों में गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में चूरू में अभूतपूर्व अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में भी अत्यधिक तापमान दर्ज किया गया। गंगानगर, फलौदी और पिलानी में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


बिजली पानी का संकट

भीषण गर्मी के कारण बिजली और पानी की भारी कमी हो गई है। करीब 40 जिले पीने के पानी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। केंद्रीय भूजल विभाग की एक रिपोर्ट में राजस्थान के दो तिहाई ब्लॉकों को सूखा प्रभावित बताया गया है। जल आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट में चिंताजनक आंकड़े बताए गए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि ज्यादातर शहरों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

भीषण गर्मी के कारण लोगों का रोजमर्रा के कामकाज मुश्किल हो गए हैं। खुले में काम करने वालों की स्थिति सबसे खराब है।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story