×

NVS 01 Satellite Launched: अंतरिक्ष में इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, नैविगेशन सैटेलाइट NVS 01 किया लॉन्च

NVS 01 Satellite Launched: IRNSS-1G सैटेलाइट इसरो के रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम NavIC की सातवीं सैटेलाइट लांच किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 29 May 2023 11:05 AM GMT (Updated on: 29 May 2023 11:27 AM GMT)
NVS 01 Satellite Launched: अंतरिक्ष में इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, नैविगेशन सैटेलाइट NVS 01 किया लॉन्च
X
Navigation Satellite NVS 01 Launched (Pic-Twitter)

NVS 01 Satellite Launched: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से नैविगेशन सैटेलाइट NVS 01 लॉन्च किया। स्वदेशी जीएसएलवी रॉकेट की मदद से इसका प्रक्षेपण किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सैटेलाइट 2016 में लॉन्च की गई IRNSS-1G सैटेलाइट की जगह लेगी। IRNSS-1G सैटेलाइट इसरो के रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम NavIC की सातवीं सैटेलाइट है।

बता दें कि भारत रीजनल नेविगेशन सेटेलाइट लॉन्च करने वाला पहला देश है। अंतरिक्ष में ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट्स की संख्या चार है। मौजूदा सेटेलाइट को स्पेस में ले जाने वाला रॉकेट जीएसएलवी का यह 15वां स्पेस ट्रिप है। इस नेविगेशन सेटेलाइट को एनवीएस-01 नाम दिया गया है। इसका वजन 2232 किलोग्राम बताया जा रहा है।

सुबह 10.42 बजे हुआ लॉन्च

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 10.42 बजे जीएसएलवी ने उड़ान भरी। लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद रॉकेट से पेलोड अलग हो गया। इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर में लॉन्च से पहले बैज्ञानिकों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। उधर, लॉन्च को देखने के लिए इसरो की गैलरी में छात्रों और अन्य़ लोगों की भारी भीड़ जमा थी। रॉकेट ने जैसी ही उड़ान भरी, तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरी गैलरी गूंज उठी।

NVS 01 Satellite की खासियत

NVS 01 Satellite लॉन्च के बाद से लेकर अगले 12 साल तक काम करती रहेगी। इस सैटेलाइट में दो सोलर पैनल लगे होंगे, जिससे इसे ऊर्जा मिलती रहेगी। इसरो की इस नेविगेशन सेटेलाइट में स्वदेश निर्मित परमाणु घड़ी का इस्तेमाल हुआ है। इसे अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर ने बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी परमाणु घड़ियां रखने वाले देश गिने-चुने हैं। ये घड़ी बेहतरीन और सटीक लोकेशन, पोजिशन और टाइमिंग बताने में मदद करता है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story