×

नवजोत सिद्धू ने कभी कांग्रेस को बताया था 'मुन्नी' से ज्यादा बदनाम, अब उसी के आगोश में

aman
By aman
Published on: 16 Jan 2017 9:46 AM GMT
नवजोत सिद्धू ने कभी कांग्रेस को बताया था मुन्नी से ज्यादा बदनाम, अब उसी के आगोश में
X

नवजोत सिद्धू ने कभी कांग्रेस को बताया था 'मुन्नी' से ज्यादा बदनाम, अब उसी के आगोश में

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सोमवार (15 जनवरी) को राहुल गांधी की उपस्थिति में उन्‍होंने कांग्रेस की सदस्‍यता ली। इस मौके पर प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस को अपना घर और खुद को पैदायशी कांग्रेसी बताया।

ये भी पढ़ें ...सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ: BJP को बताया ‘कैकेयी’, इशारों में जेटली को कहा ‘मंथरा’

इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की जमकर तारीफ की। साथ ही अकाली दल और बादल परिवार पर जमकर हमला बोला। वो यहीं नहीं रुके। बातों-बातों में उन्होंने बीजेपी को 'कैकेयी' तो अरुण जेटली को 'मंथरा' बताया। गौरतलब है कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पर भी करारे हमले कर चुके हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कभी कांग्रेस पर कितने तीखे शब्दों का प्रयोग किया था सिद्धू ने...

नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस को बताया था 'चोरों की बारात', आज उसी में शामिल हो गए!

कांग्रेस को बताया था 'चोरों की बारात'

नवजोत सिद्धू ने अपने पुराने भाषण में कांग्रेस पार्टी की तुलना 'मुन्‍नी बदनाम' गाने से की थी। ये बात है साल 2014 की। लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान सिद्धू ने कहा, 'लोग कह रहे हैं रुपया गिर रहा है। लोग गिर रहे हैं। मुझे तो यह भी सुनने में आया है कि सरकार भी गिरेगी। कांग्रेस मुन्‍नी से ज्‍यादा बदनाम हो गर्इ।' इस पूरे भाषण में सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को 'चोरों की बारात' भी कहा था।

नवजोत सिद्धू ने कभी कांग्रेस को बताया था 'मुन्नी' से ज्यादा बदनाम, अब उसी के आगोश में

'मनमोहन न सरदार और ना असरदार'

साल 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान नवजोत सिद्धू ने कहा था, 'हमारे पास दूल्हा (नरेंद्र मोदी) भी है और बारात भी। दूसरी ओर, आगे-आगे मनमोहन‍ सिंह और पीछे-पीछे चोरों की बारात है। एक तरफ शानदार नरेंद्र मोदी। दूसरी तरफ, मनमोह‍न सिंह जो ना सरदार और ना असरदार।'

..सोनिया की चिडि़या बनाना चाहते हैं

उस वक्त कांग्रेस पर हमलावर सिद्धू ने कहा था, 'गुजरात में बिजली करंट मारती है। दिल्‍ली में बिजली का बिल करंट मारता है। मनमोहन सिंह इस देश को सोनिया की चिडि़या बनाना चाहते हैं। कांग्रेस की मंडी बड़ी नशीली है। इस मंडी में सबने मदिरा पी ली है। कमरबंद पुख्‍ता हैं। सिर्फ दलालों के, अरे आम आदमी की धोती तो ढीली है।'

नवजोत सिद्धू ने कभी कांग्रेस को बताया था 'मुन्नी' से ज्यादा बदनाम, अब उसी के आगोश में

कल की मां आज हो गई 'कैकेयी मां'

पूरे प्रचार के दौरान नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस पर खूब शेर-ओ-शायरी की और जमकर हमले बोले। उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। लेकिन अब पार्टी बदलने के बाद उनके सुर बदल गए हैं। उनका कहना है कि वे पंजाब के हित के हित के लिए कांग्रेस में आए हैं। सिद्धू ने ने कहा, लोग कहते हैं सिद्धू पार्टी को 'मां' कहता था। लेकिन मां तो 'कैकेयी' भी थी। सबको पता है 'मंथरा' कौन है पंजाब में।”

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story