×

नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल, अमृतसर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

aman
By aman
Published on: 15 Jan 2017 7:22 AM GMT
नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल, अमृतसर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कमल का साथ छोड़ चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू रविवार (15 जनवरी) को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू अमृतसर सीट से चुनाव लड़ सकते है।



ये भी पढ़ें ...सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस में शामिल, पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह भी हाथ के साथ

कांग्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत करने वाले सिद्धू हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते रहे थे। राजनीतिक जानकार ये भी मां रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का भी ऑफर कर सकती है। लेकिन सिद्धू के लिए कांग्रेस ने क्या जिम्मेदारियां तय की हैं यह अभी सामने आना बाकी है।

ये भी पढ़ें ...नवजोत सिद्धू को AAP से झटका, कांग्रेस में भविष्य तलाशने पर हुए मजबूर

इससे पहले कांग्रेस की ओर से जारी 10 उम्मीदवारों की चौथी सूची में अमृतसर (पूर्व) सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस सिद्धू को उतार सकती है। गौरतलब है कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story