×

पंजाब विधानसभा चुनाव में कूदेगी 'आवाज ए पंजाब', सिद्धू हो सकते हैं सीएम फेस

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पार्टी 'आवाज ए पंजाब' के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार हाल में 'आप' के स्टेट कन्वीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह इस पार्टी के संगठन प्रमुख के रूप में काम संभाल सकते हैं। हालांकि, सुच्चा सिंह ने सिद्धू से किसी मुलाकात से इनकार किया है, लेकिन कहा है कि राजनीति में सब संभव होता है।

zafar
Published on: 5 Sep 2016 7:34 AM GMT
पंजाब विधानसभा चुनाव में कूदेगी आवाज ए पंजाब, सिद्धू हो सकते हैं सीएम फेस
X

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी से अलग हुए नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी नई पार्टी 'आवाज ए पंजाब' के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं। इस सिलसिले में पार्टी में शामिल हुए लोगों से सहमति पर चर्चा जारी है। बताया जाता है कि हाल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कन्वीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर से सहमति के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार सुच्चा सिंह सिद्धू की नई पार्टी में संगठन का काम संभाल सकते हैं।

सीएम फेस सिद्धू

-पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पार्टी 'आवाज ए पंजाब' के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं।

-सूत्रों के अनुसार हाल में 'आप' के स्टेट कन्वीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह इस पार्टी के संगठन प्रमुख के रूप में काम संभाल सकते हैं।

-हालांकि, सुच्चा सिंह ने सिद्धू से किसी मुलाकात से इनकार किया है, लेकिन कहा है कि राजनीति में सब संभव होता है।

-दूसरी तरफ सिद्धू के करीबियों ने सुच्चा सिंह छोटेपुर से बातचीत होने की पुष्टि की है।

navjot siddhu-new party-cm candidate

अनुभव का लाभ

-'आप' के कन्वीनर के तौर पर सुच्चा सिंह को संगठन का अनुभव भी है और उनके साथ कई बड़े नेताओं के आप से टूटने की भी संभावना है।

-भाजपा से अलग होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आवाज ए पंजाब नाम की नई पार्टी बनाई है, जिसे चुनाव से पहले स्थापित करना है।

-सिद्धू की कोशिश है कि भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल और आप के असंतुष्ट नेता उनकी नई पार्टी के साथ जुड़ें।

-इससे पहले सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने और पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट के तौर पर पेश किए जाने की खबरें थीं।

-लेकिन बताया जाता है कि 'आप' ने पार्टी संविधान का हवाला देकर पार्टी ज्वाइन करते ही उन्हें सीएम कैंडिडेट बनाने से इनकार कर दिया था।

-इसी के बाद सिद्धू ने नई पार्टी आवाज ए पंजाब बना ली है।

(फोटो साभार: इंडियनएक्सप्रेस)

zafar

zafar

Next Story