×

नवरात्रि स्पेशल: सालों बाद बन रहा ये शुभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

इस बार शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू होगा जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार नवरात्रि पर 58 साल बाद विशेष शुभ संयोग बन रहा है। इस विशेष संयोग की वजह से कई राशियों के लिए नवरात्रि शुभ रहेगा।

Newstrack
Published on: 14 Oct 2020 4:23 PM GMT
नवरात्रि स्पेशल: सालों बाद बन रहा ये शुभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
X
इस बार शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू होगा जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार नवरात्रि पर 58 साल बाद विशेष शुभ संयोग बन रहा है।

लखनऊ: हिंदुओं का बड़ा त्योहार शारदीय नवरात्र इस बार 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 25 अक्टूबर तक रहेगा। पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि अधिकमास की वजह से एक महीने की देरी से शुरू होगा। मां जगजननी के भक्त नवरात्रि पर देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और मां से अपने लिए खुशियां मांगते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि पर 58 साल बाद विशेष शुभ संयोग बन रहा है।

ज्योतिषशास्त्र की गणना के मुताबिक, 58 वर्षों बाद ऐसा होगा कि शनि और गुरु ग्रह दोनों ही स्वयं की राशि में मौजूद होंगे। इस बार शनि अपनी राशि मकर में और गुर अपनी राशि धनु में हैं। इस शुभ संयोग पर कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि को बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर चित्रा नक्षत्र है।

नवरात्रि पर बन रहे ये योग

तो वहीं इस बार शारदीय नवरात्रि पर चार सर्वार्थसिद्धि, एक त्रिपुष्कर और चार रवियोग बन रहे हैं। इसके साथ ही सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेगा। इस योग में नई चीजों की खरीद-बिक्री और मकान या जमीन में पैसा लगाने का बहुत ही शुभ समय रेहगा।

ये भी पढ़ें...नवरात्रि: यहां भक्त रहषु के बुलावे पर दौड़ी चली आई थीं मां, आज भी मौजूद हैं सबूत

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां भगवती के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां जनजननी की पूजा के साथ ही भक्त दुर्गासप्तशी की पाठ करते हैं और मां से आशीर्वाद मांगते हैं।

Navratri 2020

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

इस बार शारदीय नवरात्रि पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 17 अक्तूबर को सुबह 06:23 से प्रातः 10:12 तक है। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त 11:44 बजे से 12:29 बजे तक जारी रहेगा। पहले दिन घट स्थापना की जाती है और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

ये भी पढ़ें...साल की चार नवरात्रि: लोगों को नहीं है इसकी जानकारी, यहां जानें सब कुछ

इस बार 25 अक्टूबर को महानवमी व विजयादशमी (दशहरा) हैं। इस दिन सुबह 7.41 बजे तक नवमी तिथि है। इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी जो दूसरे दिन प्रातः नौ बजे तक ही रहेगी। इसलिए दुर्गा नवमी व दशहरा का पर्व 25 अक्टूबर को ही मनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...नवरात्रि में अखंड ज्योति का महत्व: नहीं जानते होंगे ये खास बात, जानें क्यों है जरूरी

इन राशि वालों के लिए है शुभ

इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी जो दूसरे दिन प्रातः नौ बजे तक ही रहेगी। इसलिए दुर्गा नवमी व दशहरा का पर्व 25 अक्टूबर को ही मनाए जाएंगे। इस शारदीय नवरात्रि पर शुभ संयोग बनने की वजह से कुछ राशियों के लिए काफी शुभफलदायक होगा। इन राशियों में मकर, सिंह, वृश्चिक, धनु, वृषक और मीन राशि शामिल हैं। इनके जातकों के लिए नवरात्रि शुभ रहेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story