×

नेवी के जवान को चेन्नई से अगवा कर पालघर में जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार दुबे को बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर चेन्नई एयरपोर्ट के करीब से एक कार में अगवा कर लिया था।

Roshni Khan
Published on: 7 Feb 2021 2:57 AM GMT
नेवी के जवान को चेन्नई से अगवा कर पालघर में जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
X
नेवी के जवान को चेन्नई से अगवा कर पालघर में जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत (PC: social media)

झारखंड: महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या के बाद अब एक और खौफनाक घटना सामने आई है। इस घटना में चेन्नई एयरपोर्ट से एक नौसेना के जवान झारखंड के पलामू पूर्वडीहा निवासी सूरज दुबे को अपहरण कर बदमाशों ने उसे जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे सूरज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना के जवान की पहचान सूरज कुमार दुबे (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो की झारखंड के पलामू जिले अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें:मथुरा: मस्जिद हटाने की याचिका को लेकर कोर्ट ने शाही ईदगाह कमेटी को जारी किया नोटिस

तीन दिनों तक चेन्नई में ही एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार दुबे को बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर चेन्नई एयरपोर्ट के करीब से एक कार में अगवा कर लिया था। तीन दिनों तक चेन्नई में ही एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। बदमाशों ने नौसेना जवान से 10 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उन्होंने सूरज कुमार दुबे को पालघर के डहाणू तलासरी के वेवजी इलाके में स्थित जंगल में ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी इसके चलते सूरज कुमार बुरी तरह झुलस गए।

fire fire (social media)

एक स्थानीय निवासी की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी घोलवड पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरज को दहानू के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सूरज ने पुलिस को अपहरण की घटना के बारे में बताया।

अस्पताल में तोड़ा दम

सूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सूरज कुमार की शनिवार को मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें:दिल्लीः हरकेश नगर इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां

पुलिस ने दर्ज किया केस

सूत्रों की मानें तो पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना जवान के केस में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।

रिपोर्ट- शाहनवाज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story