NCW Chairperson : जानिए कौन हैं विजया किशोर रहाटकर, जिन्हें बनाया गया राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष

NCW Chairperson : केंद्र सरकार ने शनिवार को विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

Network
Newstrack Network
Published on: 19 Oct 2024 10:20 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2024 12:50 PM GMT)
NCW Chairperson : जानिए कौन हैं विजया किशोर रहाटकर, जिन्हें बनाया गया राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष
X

NCW Chairperson : केंद्र सरकार ने शनिवार को विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, अर्चना मजूमदार को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। बता दें कि विजया किशोर रहाटकर ने रेखा शर्मा का स्थान लिया है, उनका एनसीडब्ल्यू प्रमुख के रूप में कार्यकाल 6 अगस्त को समाप्त हो गया था।

महिला आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पोस्ट किया और लिखा, एनसीडब्ल्यू को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एनसीडब्ल्यू अधिनियम, 1990 की धारा 3 के अनुसरण में, केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, अर्चना मजूमदार को सदस्य के रूप में नामित किया है।

कौन हैं विजया रहाटकर?

विजया रहाटकर, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है। उनकी कोई राजनीति पृष्ठभूमि नहीं हैं, वह 1995 में भारतीय जनता पार्टी से बूथ स्तर पर कार्यकर्ता के रूप में जुड़ीं। इसके बाद उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत की। वर्ष 2000 में वह औरंगाबाद नगर निगम में सदस्य निर्वाचित हुईं। इसके बाद वह 2007 से 2010 तक औरंगाबाद की महापौर भी रही हैं। वहीं, अपने कार्यकाल के दौरान वह महाराष्ट्र महापौर परिषद की अध्यक्ष भी रही हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर भी रही हैं।

उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराष्ट्र बीजेपी युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव के दायित्व का भी निर्वहन किया है। इसके अलावा वह लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य रहीं हैं। वह राजस्थान बीजेपी की पार्टी प्रभारी के रूप में काम रही हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story