×

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने किया नमन

प्रधानमंत्री नेंरद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।

Dharmendra kumar
Published on: 23 Jan 2021 5:00 AM GMT
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने किया नमन
X
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इस साल उनकी जयंती को भारत सरकार 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मना रही है। मोदी ने कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखेगा।

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इस साल उनकी जयंती को भारत सरकार 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी को नमन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखेगा।

प्रधानमंत्री नेंरद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।



राष्ट्रपति ने किया नमन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के समारोह के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को "पराक्रम दिवस" ​​के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आज़ादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें...बंगाल: बोर्ड परीक्षा से पहले हो सकते हैं चुनाव, राज्य पुलिस की नहीं होगी तैनाती



गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सम्पूर्ण राष्ट्र नेताजी के पराक्रम और अविरल संघर्ष के लिए सदैव ऋणी रहेगा। उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें एक अभूतपूर्व श्रद्धांजलि दी है। समस्त देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ। तो वहीं अमित शाह ने गुवाहाटी में तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



ये भी पढ़ें...चीन बन रहा Sherlock Holmes: भारत को अब रहना होगा तैयार, LAC पर सेना अलर्ट

''साहस और पराक्रम से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर हर कठिनाई का सामना करना स्वीकार किया, ऐसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर मैं नमन करता हूँ। उनके साहस और पराक्रम से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।



प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा..! जय हिंद’, यह आवाहन बुलंद करने वाले, 'जय हिन्द’ को भारत का राष्ट्रीय नारा बना देने वाले महान पराक्रमी, क्रांतिकारी नेताजी #सुभाष_चंद्र_बोस जी की125 वीं जयंती पर शत्-शत् नमन एवं सभी देशवासियों को #पराक्रम_दिवस की शुभकामनाएं।



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अभिजात राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन एवं सभी देशवासियों को 'पराक्रम दिवस' की शुभकामनाएं। आइए, आज 'पराक्रम दिवस' पर हम सभी 'नेताजी' के बताए मार्ग का अनुसरण करने हेतु संकल्पित हों। जय हिंद!



ये भी पढ़ें...सुभाष चंद्र बोस जयंती: अपने तेवरों से अंग्रेजों की बोलती की बंद, जानें ये मशहूर किस्सा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव न ने कहा कि “याद रखिये अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है” भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी आदरणीय सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सादर नमन।



बीजेपी के यूपी अध्यक्ष ने कहा कि आजाद हिंद फौज का गठन करने वाले महान सेनापति, राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी "नेता जी" सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।



उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।



दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story