×

बुरी खबर! आप चालान में ही उलझे रहे, यहां पेट्रोल की कीमतों ने छुआ आसमान

वाहन चालको के लिए एक बुरी खबर आ गयी। देश की राजधानी दिल्ली में 2 दिन में पेट्रोल-डीजल का दाम 39 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। जनवरी से ऐसा पहली बार हुआ है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी आई हो।

Roshni Khan
Published on: 10 May 2023 11:57 AM GMT
बुरी खबर! आप चालान में ही उलझे रहे, यहां पेट्रोल की कीमतों ने छुआ आसमान
X

नई दिल्ली: वाहन चालको के लिए एक बुरी खबर आ गयी। देश की राजधानी दिल्ली में 2 दिन में पेट्रोल-डीजल का दाम 39 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। जनवरी से ऐसा पहली बार हुआ है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी आई हो। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 72.50 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।

ये भी देखें:PAK बैट कमांडो और आतंकी की ‘नापाक’ हरकत, सेना ने दिया करारा जवाब

आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में भी भारी बढ़त देखने को मिली है। आज पेट्रोल 14 पैसे प्रति और डीजल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

petrol-diesel

इंडियन ऑयल के अनुसार बुधवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.42 रुपए, 78.10 रुपए, 75.14 रुपए और 75.26 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.82 रुपए, 69.04 रुपए, 68.23 रुपए और 69.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। सुबह 6 बजे से पेट्रोल-डीजल का नया दाम लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

ये भी देखें:छात्रों के लिए खुशखबरी, कट ऑफ से नहीं होगा ऐडमिशन, ये नियम लागू करेगी सरकार

ऐसे पता करते हैं अपने शहर का भाव

मोबाइल की मदद से अपने शहर के दाम आप पता लगा सकते हैं। SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यपम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 9224992249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story