TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

मैं दिल्ली की सुरक्षा करूंगी... दिल्ली वालों की होगी उत्तर प्रदेश जैसी हालत! आतिशी ने क्यों बोली ये बात

Atishi on UP:

Snigdha Singh
Published on: 20 Sep 2024 7:31 AM GMT (Updated on: 20 Sep 2024 7:47 AM GMT)
Atishi Marlena
X

Atishi Marlena (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Delhi Politics: दिल्ली की सियासत में इन दिनों बड़ी उथल-पुथल चल रही है। अरविंद केजरीवाल ने खुद इस्तीफा देकर आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना। अब 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। लेकिन शपथ लेने से पहले अतिशी का एक बयान चर्चा मे आया। इसमें अतिशी ने दिल्ली वालों चेताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से तुलना करते हुए कहा कि यदि यूपी जैसे स्थिति से बचाना है तो अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनायें।

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 1 किलोवाट कनेक्शन के दाम 250% और 5 किलोवाट कनेक्शन के दाम 118% बढ़ा दिए हैं। ये वही उत्तर प्रदेश सरकार है जिसने गर्मियों में 8 घंटे बिजली कटौती की थी। भाजपा का बिजली का मॉडल है - 'लंबे बिजली कट और महंगी बिजली', इसीलिए दिल्ली की जनता के लिए बहुत जरूरी है कि वो अरविंद केजरीवाल को दोबारा चुनकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए, वरना जो स्थिति आज हम उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं, वही स्थिति दिल्ली में भी होगी। मैं आज दिल्ली वालों से कहना चाहती हूं कि जब फरवरी में चुनाव होंगे तब आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएं तभी दिल्ली में 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली आएगी। आने वाले 4 महीने में जब तक मेरे पास मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है, मैं दिल्ली की जनता की सुरक्षा करने की पूरी कोशिश करूंगी।

यूपी की बिजली कनेक्शन में क्या बदलाव

दरअसल, इलेक्ट्रिसिटी राइट ऑफ कंस्यूमर रूल 2020 की धारा 4 के तहत कंज्यूमरों के कनेक्शन का चार्ज तय करने के लिए नए नियम कानून बनाए गए हैं। कॉरपोरेशन के नए प्रस्ताव के अनुसार, अप टू 100 मीटर तक लाइन चार्ज का जो प्रस्ताव है उसमें एक किलोवाट से 2 किलोवाट तक 1500 रुपया चार्ज होगा। हालांकि अब तक ये 150 रुपया था। वहीं 3 से 4 किलोवाट का प्रस्ताव 3500 रुपया रखा है जो अब तक 398 था। 5 से 10 किलोवाट का 10000 रुपया, जो अभी केवल 2036 था। 51 किलोवाट से 150 किलोवाट का 122000 रुपया प्रस्तावित है। वहीं प्रस्ताव में 100 मीटर से 250 मीटर की अलग-अलग दरें लाइन चार्ज की प्रस्तावित की गईं हैं। इन दरों को लेकर ही आतिशी ने दिल्ली की उत्तर प्रदेश से तुलना कर दी। उन्होंने दिल्ली की जनता को चेताया है कि यदि केजरीवाल को वोट नहीं दिया तो यूपी जैसी स्थिति से गुजरना होगा।

21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ

आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की 21 सितंबर को शपथ लेंगी। इस दौरान आप के पांच नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत और गोपाल राय शामिल हैं। आतिशी ने शपथ लेने से पहले ही दिल्ली की जनता से कहा कि अब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत रखने की भी जिम्मेदारी ली है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story