×

बॉलीवुड का ये एक्टर गिरफ्तार: ड्रग केस में शामिल, फ़िल्म ABCD में आया था नजर

डांसर और अभिनेता किशोर अमन शेट्ठी को पुलिस ने ड्रग्स का सेवन और पैडलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मंगलुरू सिटी पुलिस द्वारा दी गई है।

Newstrack
Published on: 20 Sep 2020 10:32 AM GMT
बॉलीवुड का ये एक्टर गिरफ्तार: ड्रग केस में शामिल, फ़िल्म ABCD में आया था नजर
X
डांसर और अभिनेता किशोर अमन शेट्ठी को पुलिस ने ड्रग्स का सेवन और पैडलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी मंगलुरू सिटी पुलिस द्वारा दी गई है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन को लेकर इस समय पूरे देश में बहस तेज है। जबसे रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में ड्रग्स की बात को छेड़ा है और उनकी एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी हुई है। तब से बॉलीवुड और ड्रग्स के संबंध का मामला पूरे देश में छाया है। इस बीच आज डांसर और अभिनेता किशोर अमन शेट्ठी को पुलिस ने ड्रग्स का सेवन और पैडलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी मंगलुरू सिटी पुलिस द्वारा दी गई है। किशोर अमन शेट्ठी एक अच्छे खासे सेलेब्रिटी हैं। उन्हों टीवी रियलटी शो डांस इंडिया डांस से शुरूआत की थी। जिसके बाद वो बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्रॉफर और निर्देशक रेमो डिसूजा की एबीसीडी फिल्म की पहली कड़ी 'ABCD' में भी नज़र आ चुके हैं।

पुलिस डांसर-अभिनेता को किया गिरफ्तार

डांसर व अभिनेता अमन शेट्टी के अलावा पुलिस ने एक और शख्स अकील नौशील को भी कथित रूप से सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिटी पुलिस कमिश्नर विकास कुमार विकास ने बताया कि सीसीबी पुलिस ने आरोपी(शेट्ठी और अकील) को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- इन शहरों के लोग आज और कल घरों से न निकलें, सड़कों पर उतरे हैं हजारों किसान

Aman Shetty पुलिस ने अमन शेट्टी को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

उन्होंने मुंबई से ड्रग्स खरीदा था और मंगलुरू में बेच रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि पुलिस अब बॉलीवुड और ड्रग्स के मामले को काफी गंभीरता से ले रही है।

नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Aman Shetty पुलिस ने अमन शेट्टी को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

मंगलुरू पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को एमडीएमए, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें- हरदोई: यहां दिखा हैरतअंगेज कारनामा, युवक के पेट में बच्चेदानी, अब पुलिस कर रही जांच

फिलहाल दोनों ही आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story