×

कोविड-19: देश में एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड मामले, लेकिन बढ़ा रिकवरी रेट

एक दिन में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का भी रिकॉर्ड कायम हुआ है। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 56,383 लोग इस जानलेवा वायरस से ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं।

Newstrack
Published on: 13 Aug 2020 1:12 PM GMT
कोविड-19: देश में एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड मामले, लेकिन बढ़ा रिकवरी रेट
X

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस बीच एक दिन में देश में रिकॉर्ड 66,999 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 23,96,637 हो गई है। इसके साथ ही देश में एक दिन में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का भी रिकॉर्ड कायम हुआ है। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 56,383 लोग इस जानलेवा वायरस से ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या अब 16,95,982 हो गई है।

बढ़ा रिकवरी रेट, घटी मृत्युदर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 942 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 47,033 हो गई है। वहीं एक राहत की बात ये है कि देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की मृत्युदर घटकर 1.96 प्रतिशत हो गई है। वहीं देश में 6,53,622 लोग उपचाराधीन हैं। जो कि कुल मामलों के 27.27 फीसदी हैं।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त को ये खास रिकॉर्ड बनाएंगे PM मोदी, इन प्रधानमंत्रियों को देंगे टक्कर

Covid-19 India Covid-19 India

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में 12 अगस्त तक कुल 2,68,45,688 नमूनों की जांच की गई है। इसमें से अकेले बुधवार को ही 8,30,391 नमूनों की जांच की गई। जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने 3.04 करोड़ से ज्यादा N95 मास्क , 1.28 करोड़ से ज्यादा निजी सुरका उपकरण किट राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों और केंद्रीय संस्थानों को 11 मार्च से अब तक मुफ्त प्रदान की हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि 10.83 करोड़ से ज्यादा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की गोलियां भी इनके बीच वितरित की गई हैं।

सरकार ने दिए 22,533 'मेक इन इंडिया' वेंटिलेटर

Ventilator Ventilator

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ वाले 22,533 वेंटिलेटर विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को दिए गए हैं। केंद्र सरकर इन मशीनों को लगाने और संचालन का कार्य भी सुनिश्चित कर रही है।-

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचायतों को किया सम्मानित

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मुख्य भूमिका राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मजबूत करने और इसके प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने की है। कोविड-19 सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिकित्सकीय आपूर्ति भी कर रही है।

Newstrack

Newstrack

Next Story