×

नई दिल्ली: मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवा प्रभावित

वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट स्टेशन को फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेशन से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “नेहरू प्लेस और बदरपुर स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई।”

PTI
By PTI
Published on: 6 Jun 2019 6:12 AM GMT
नई दिल्ली: मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवा प्रभावित
X

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के एक हिस्से पर बृहस्पतिवार को मेट्रो सेवाओं में आधे घंटे की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ तकनीकी खरीबी आ जाने के चलते सेवाएं प्रभावित हुईं।

ये भी देंखे:भाजपा सरकार ने की मंत्रिमंडल की विभिन्न समितियों के गठन की घोषणा

वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट स्टेशन को फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेशन से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “नेहरू प्लेस और बदरपुर स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई।”

ये भी देंखे:प्रफुल्ल पटेल ने पीएमएलए मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए दूसरी तारीख मांगी

दिल्ली मेट्रो के ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि सुबह साढ़े नौ बजे के आस-पास यह देरी हुई। साथ ही बताया गया कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं।

करीब आधे घंटे बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं।”

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story