×

आज से शुरू हुआ नया वित्तीय वर्ष, जानें क्या होगा महंगा और क्या सस्ता

sujeetkumar
Published on: 31 March 2017 10:30 PM GMT
आज से शुरू हुआ नया वित्तीय वर्ष, जानें क्या होगा महंगा और क्या सस्ता
X

नई दिल्ली: नया वित्तीय वर्ष आज शनिवार (1 अप्रैल) से शुरू हो गया है। नए वर्ष 2017-18 के बजट में प्रस्तावित सभी तरह के टैक्स अप्रैल माह से लागू हो जाएंगे। आर्थिक दरों में हुए बदलाव और नए वित्तीय नियमों से आम लोगों की जरूरत की चीजों पर असर पड़ना तय है। शुक्रवार (31 मार्च) को मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है। नए वित्तीय वर्ष लागू होने के बाद कई चीजें सस्ती और महंगी होंगी, जो इस प्रकार हैं....

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या होगा सस्ता...

-आरओ के दाम पहले से कम हो जाएंगे।

-रेल टिकट बुकिंग सस्ती हो जाएगी, टिकट पर लगने वाला सर्विस चार्ज कम कर दिया गया है।

-डाक की सुविधा पहले से सस्ती होगी।

-लेदर का सामान सस्ता होगा।

-बायोगैस के दाम कम होंगे।

-बजट में सरकार ने लोगों को सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए होम लोन ब्याज पर छूट की घोषणा की थी।

-नए वित्तीय वर्ष में अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस साल आपको फायदा होगा।

आगे की स्लाइड मेंं पढ़ें क्या होगा महंगा....

-तंबाकू निर्मित गुटखा, पान-मसालों पर उत्पाद शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा। इसका असर इसे इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ेगा।

-सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 रुपए प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपए प्रति हजार हो रहा है। इसका असर इसे इस्तेमाल करने वालों के बजट पर पड़ेगा।

-कार, मोटरसाइकिल और कॉमर्शियल वाहनों का बीमा एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा।

-चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाली चीज़ें महंगी हो जाएंगी।

-मोबाइल फोन विनिर्माण में काम आने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर सीमा शुल्क लगाया गया है, जिसकी वजह से मोबाइल फोन की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

-एलईडी बल्ब विनिर्माण में उपयोग होने वाले कलपुर्जों पर पांच प्रतिशत की दर से मूल सीमा शुल्क और 6% प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा।

-स्टील का सामान महंगा होगा।

-एल्यूमिनियम पर सरकार द्वारा अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया है, जिससे एल्यूमिनियम का सामान महंगा होगा।

-टेलीकॉम कंपनियां फ्री में जो अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दे रहे थीं, वह शुक्रवार (31 मार्च) से बंद हो जाएंगी।

-मोबाइल फोन में 4जी डाटा प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को कोई पैक चुनना पड़ सकता है।

टोल टैक्स बढ़ा

एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है। हालांकि कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा या कम की बढ़ोतरी भी की जा सकती है। 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर वाहन चालकों को अब 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story