×

खुशखबरी: इतना सस्ता हुआ डीजल, ऐसे चेक करें अपने शहर के नए रेट

देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर एक अच्छी खुशखबरी आ रही है। फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है।

Roshni Khan
Published on: 27 Aug 2023 11:45 AM GMT
खुशखबरी: इतना सस्ता हुआ डीजल, ऐसे चेक करें अपने शहर के नए रेट
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर एक अच्छी खुशखबरी आ रही है। फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है। लेकिन पेट्रोल के दाम में लगातार 4 दिन से कोई बदलाव नहीं आया है। अगर डीजल की बात करें तो आज 3 दिन के बाद बदलाव देखा जा रहा है। आज यानि 18 अक्टूबर शुक्रवार को डीजल 10-11 पैसे सस्ता हुआ है। आज शुक्रवार को दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर कम किए गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती कर दी है।

ये भी देखें:चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने केंद्र को भेजी सिफारिश, एस.ए. बोबडे होंगे अगले CJI

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27 रुपए, 75.92 रुपए, 78.88 रुपए और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं और डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.31 रुपए, 68.67 रुपए, 69.50 रुपए और 70.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं

हा सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन जुड़ने के बाद इसकी कीमत डबल हो जाती है।

ये भी देखें:18 OCT: कैसा रहेगा शुक्रवार जानने के लिए पढ़े राशिफल, देखें पंचांग

अपने शहर का भाव SMS से पता कर सकते हैं

आप रोजाना अपने शहर के दाम ऐसे चेक कर सकते हैं। SMS के जरिए कस्टमर किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर SMS भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्य म से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 9224992249 को भेज सकते हैं। BPCL ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा। HPCL कस्टमर्स को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story