×

New Rules in 2023: 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे ये पांच बड़े बदलाव, अभी से कर लें तैयारी

New Rules in 2023: दिसम्बर का महीना चल रहा है। अगले महीने यानी जनवरी से साल 2023 की शुरुआत होगी। नए साल पर बैंकिंग और इंश्योरेंस समेत कई सेक्टर में बदलाव होने जा रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 15 Dec 2022 6:26 AM GMT
New Rules From 1st January 2023
X

New Rules From 1st January 2023 (Pic: Social Media)

New Rules in 2023: दिसंबर का महीना चल रहा है हम साल 2022 की अंत की ओर हैं। अगले महीने यानी जनवरी से साल 2023 की शुरुआत होगी। नए साल पर बैंकिंग और इंश्योरेंस समेत कई सेक्टर में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है। अगर आपका कोई जरूरी काम बचा हुआ है तो उसे इस महीने यानी 31 दिसंबर तक जल्दी से निपटा लें, ताकि आपको कोई परेशानी न हो। आइए आपको बताते हैं अगले महीने की पहली तारीख से लागू होने वाले इन बदलावों के बारे में।

1- क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें आपको रिवार्ड प्वाइंट मिलते हैं। यदि आपके क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड पॉइंट हैं, तो उन्हें रिडीम करना सुनिश्चित करें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से कई बैंकों में रिवॉर्ड प्वाइंट्स से जुड़े नियम भी बदलने वाले हैं। ऐसे में इन रिवॉर्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल दिसंबर में ही करें।

2-बीमा प्रीमियम महंगा हो सकता है

साल 2023 से महंगा हो सकता है बीमा प्रीमियम IRDAI वाहनों के इस्तेमाल और रखरखाव के आधार पर बीमा प्रीमियम के लिए नए नियमों पर विचार कर रहा है। ऐसे में संभावना है कि नए साल से लोगों को महंगे बीमा प्रीमियम का झटका लग सकता है।

3-इलेक्ट्रॉनिक बिल निकालना अनिवार्य है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने वालों के लिए ई-इनवॉइसिंग यानी इलेक्ट्रॉनिक बिल जनरेट करना अनिवार्य होगा। पहले यह सीमा 20 करोड़ रुपए थी। ऐसे में अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आपके लिए ई बिल के नियम बदल रहे हैं। एक जनवरी से व्यापारियों को पोर्टल के माध्यम से ही बिल जारी करने होंगे। जहां व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने पर रोक लगेगी।

4- वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूर लगाएं

अगर आपके वाहन में अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी है तो इसे तुरंत लगवा लें। अगर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो आपको 5 हजार तक का भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

5- सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव

सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में ज्यादातर बदलाव महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में होता है। नवंबर 2022 की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। पेट्रोलियम कंपनियां दिल्ली और मुंबई में महीने के पहले हफ्ते में गैस के दाम में बदलाव करती हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की दरों में बढ़ोतरी हुई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story