×

New Year 2023: चुनावों की रहेगी खूब गहमागहमी, जानिए राजनीति के लिए क्यों खास नव वर्ष

New Year 2023: 2023 के चुनाव 2024 में होने वाले आम चुनावों का माहौल और पोजीशन तय कर देंगे।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 31 Dec 2022 6:07 AM GMT
New Year 2023 elections
X

New Year 2023 elections (photo: social media ) 

New Year 2023: भारत में हर साल कहीं न कहीं और किसी न किसी तरह के चुनाव होते ही रहते हैं। लेकिन वर्ष 2023 चुनावों के नजरिये से काफी गहमागहमी वाला साल होगा। इस साल कई विधानसभा चुनावों के अलावा अन्य प्रकार के चुनाव भी देखने को मिलेंगे। 2023 के चुनाव 2024 में होने वाले आम चुनावों का माहौल और पोजीशन तय कर देंगे।

राज्य विधान सभा चुनाव

• फरवरी 2023 - त्रिपुरा – 60 सीटें - वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी और इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री हैं माणिक साहा।

• फरवरी 2023 – मेघालय 60!सीटें – अभी भाजपा, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फरों और नेशनल पीपुल्स पार्टी की सरकार है और कॉनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं।

• फरवरी 2023 – नागालैंड – 60 सीटें - वर्तमान में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और भाजपा की सरकार, मुख्यमंत्री हैं नेफिउ रियो।

• मई 2023 – कर्नाटक – 224 सीटें - वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

• नवंबर 2023 – छत्तीसगढ़ – 90 सीटें - वर्तमान में कांग्रेस के सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

• नवंबर 2023 - मध्य प्रदेश – 230 सीटें - वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

• नवंबर 2023 – मिज़ोरम – 40 सीटें - वर्तमान में मिज़ो नेशनल फ्रंट की सरकार, मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा

• दिसंबर 2023 - राजस्थान – 200 सीटें - वर्तमान में कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

• दिसंबर 2023 - तेलंगाना – 119 सीटें - वर्तमान में भारत राष्ट्र समिति सरकार, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव

• इसके अलावा 2023 में जम्मू और कश्मीर में चुनाव होने की संभावना है।

विधानसभा उपचुनाव

• अरुणांचल प्रदेश - लुमला सीट

• महाराष्ट्र - क़स्बा पेठ सीट

• पश्चिम बंगाल - मानिकतला सीट

स्थानीय निकाय चुनाव

• पंजाब - अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और फगवाडा

• उत्तर प्रदेश – सभी नगर निकाय

• उतराखंड - देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार और कोटद्वार

• हरियाणा – गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव

• हिमाचल प्रदेश - शिमला म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव

• पश्चिम बंगाल - दुर्गापुर तथा हावड़ा म्युनिसिपल कारपोरेशन

• महाराष्ट्र - मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोम्बिवली, वाशी-विरार, मीरा भायंदर, पनवेल, कोल्हापुर,पुणे, नागपुर, पिंपरी चिंचवड, नाशिक, सोलापुर, अमरावती, अकोला, औरंगाबाद, भिवंडी-निजामपुर, नांदेड-वाघेला, मालेगांव, लातूर, परभानी, चंद्रपुर, सांगली, जलगाँव और इचलकरंजी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story