×

झारखंड को नए साल में तोहफा: PM मोदी देंगे सौगात, करेंगे परियोजना का शिलान्यास

झारखंड को नए साल में केंद्र सरकार की ओर से तोहफा मिला है। साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी को लाइट हाउस परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। राजधानी रांची में 1008 घरों का निर्माण नई तकनीक से किया जाना है।

Newstrack
Published on: 31 Dec 2020 3:08 PM GMT
झारखंड को नए साल में तोहफा: PM मोदी देंगे सौगात, करेंगे परियोजना का शिलान्यास
X
झारखंड को नए साल में तोहफा: PM मोदी देंगे सौगात, करेंगे परियोजना का शिलान्यास

रांची: झारखंड को नए साल में केंद्र सरकार की ओर से तोहफा मिला है। साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी को लाइट हाउस परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। राजधानी रांची में 1008 घरों का निर्माण नई तकनीक से किया जाना है। इस बाबत जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन की निदेशक विजया जाधव ने बताया कि, कार्यक्रम के दौरान झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा विभिन्न नगर निकायों एवं लाभुकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा। झारखंड के हिस्से में पांच पुरस्कार आएंगे।

ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया लांच किया जा रहा है। इसके माध्यम से विश्व स्तर पर टिकाउ, पर्यावरण अनुकूल और आपदारोधी तकनीक को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। नई तकनीक निर्माण क्षेत्र की चुनौतियों का सामने करने के लिए इको- सिस्टम विकसित करने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार में हिस्सेदारी से खुश नहीं है राजद, प्रदेश अध्यक्ष का दर्द आया सामने

मॉडल के रूप में रांची का चयन

लाइट हाउस परियोजना निर्माण के लिए रांची को देश के पांच शहरों पर वरीयता देते हुए मॉडल के रूप में चुना गया है। लखनऊ, राजकोट, अगरतला, इंदौर और चेन्नई के आगे रांची को वरीयता मिलना बड़ी बात मानी जा रही है। रांची में निर्मित होने वाले लाइट हाउस में प्रीकास्ट कंक्रीट कंस्ट्रक्शन सिस्टम-3डी प्रीकास्ट वॉल्यूमेट्रिक को अपनाया जा रहा है। यह देश में इस्तेमाल की जाने वाली नवीनतम तकनीकों में से एक है। झारखंड में इसे पहली बार अपनाया जा रहा है।

क्या होगा लाइट हाउस में

315 वर्गफीट में बनने वाले लाइट हाउस में एक हॉल, एक बेडरूम, एक रसोई घर, एक बालकनी, एक बाथरूम और एक शौचालय होगा। साथ ही बिजली, पानी, पार्किंग, लिफ्ट, अग्निशमन और पार्क की भी व्यवस्था रहेगी। इस तकनीक से निर्मित होने वाले कमरे को बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कारखानों में बनाया जाएगा। मल्टी स्टोरी टॉवर निर्माण के लिए एक के ऊपर एक ब्लॉक को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: केरल: कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा MLA राजगोपाल, मचा सियासी बवाल

आवास निर्माण में खर्च

रांची में बनने वाले 1008 लाइट हाउस में कुल खर्च 133.99 करोड़ रुपए आएगा। इस परियोजना में प्रति आवास केंद्र सरकार के द्वारा 5.5 लाख रुपए, राज्य सरकार द्वारा 01 लाख रुपए और लाभुक के द्वारा 6.79 लाख रुपए का अंशदान करना होगा। लाइट हाउस के निर्माण में प्लास्टर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story