×

newstrack.com का Har Ghar Tiranga अभियान शुरू, हमें भेजें तिरंगे के साथ अपने फोटो या वीडियो

newstrack.com आप सब से अपने सभी सोशल मीडिया के डीपी या प्लेटफ़ॉर्म पर तिरंगा ज़रूर लगाने की अपील करता है। आह्वान करता है आज़ादी के अमृत महोत्सव को बहुत ही आन, बान व शान से मनायें।

Network
Newstrack Network
Published on: 15 Aug 2022 12:23 PM GMT (Updated on: 15 Aug 2022 12:41 PM GMT)
Click the Play button to listen to article

Newstrack Har Ghar Tiranga Abhiyaan: आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में newstrack.com ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान की पहल की है। इसके तहत न्यूजट्रैक के कर्मयोगी सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में निशुल्क तिरंगा वितरित कर मिसाल कायम कर रहे हैं। newstrack.com के कर्मयोगी अपने अपने क्षेत्र में आम नागरिकों को निशुल्क तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

इसके साथ ही वह लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी कर रहे हैं। आपको बता दें, कि देश के अमृत महोत्सव के अवसर पर newstrack.com ने पचास हज़ार तिरंगा झंडा यानी राष्ट्रीय ध्वज बांटने का फैसला किया है। इस संकल्प के तहत newstrack.com के कर्मयोगी जहां भी हैं, जिन जगहों तक उनकी पहुंच है, वहां पर लोगों को छोटे-बड़े तिरंगे झंडे बांट रहे हैं। वह जिसे भी तिरंगा दे रहे हैं, उससे राष्ट्र के प्रति एक दो वाक्य कहला रहे हैं।

newstrack.com आप सब से अपने सभी सोशल मीडिया के डीपी या प्लेटफ़ॉर्म पर तिरंगा ज़रूर लगाने की अपील करता है। साथ ही आह्वान करता है आज़ादी के अमृत महोत्सव को बहुत ही आन, बान व शान से मनायें। विश्वास है आप सबके सहयोग से हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।

newstrack.com सभी से अपील करता है कि तिरंगे के साथ अपना चित्र या वीडियो हमें भेजें। हम इसे newstrack.com पर लगाएंगे। अपने वीडियो या फोटो newstrack.hindi@gmail.com पर भेजें।

Live Updates

  • 13 Aug 2022 2:52 PM GMT

    लखनऊ newstrack.com दफ्तर के बाहर झंडे बांटे

    राजधानी लखनऊ के newstrack.com दफ्तर के बाहर संस्थान की तरफ से आलोक श्रीवास्तव ने तिरंगा झंडा बांटा।  



  • 13 Aug 2022 2:49 PM GMT

    संत कबीर नगर में बांटे झंडे

    यूपी के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में newstrack.com की टीम ने झंडा वितरित किया। 











  • 11 Aug 2022 8:29 AM GMT

    रायबरेली में newstrack की टीम ने बांटा तिरंगा 

    newstrack.com के 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत रायबरेली में तिरंगा बांटा गया। देश के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर न्यूज़ ट्रैक की टीम ने रायबरेली के त्रिपुला चौराहे पर फल विक्रेताओं के बीच तिरंगे झंडे बांटे।









aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story