×

NHAI New Record: NHAI ने 105 घंटे में बनाया इतना लंबा हाइवे, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम

NHAI New Record: NHAI ने 5 दिनों से भी कम समय में NH-53 राजमार्ग पर एक ही लेन में करीब 75 किमी सड़क का निर्माण किया। इस निर्माण के साथ ही NHAI ने अपना नाम Guinness World Record में दर्ज कराया।

aman
Written By aman
Published on: 8 Jun 2022 7:48 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2022 7:57 AM GMT)
nhai makes new guinness world record making highway stretch between amravati and akola nitin gadkari
X

NHAI New Record (प्रतीकात्मक चित्र)

NHAI New Record : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने मंगलवार को नया कीर्तिमान स्थापित किया। बता दें कि, एनएचएआई ने 5 दिनों से भी कम समय में NH-53 राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ही लेन में करीब 75 किलोमीटर लगातार सड़क का निर्माण किया। इस निर्माण के साथ ही NHAI ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज कराया।

जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती (Amravati) और अकोला (Akola) के बीच सड़क मार्ग पर 105 घंटे 33 मिनट के रिकॉर्ड समय में पूरा किया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने ट्विटर हैंडल जरिये यह जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट कर हाईवे की एक तस्वीर और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी दुनिया के सामने रखा।

'देश के लिए यह गर्व का क्षण'

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने के एक वीडियो संदेश भी जारी किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि, 'यह पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारी असाधारण NHAI टीम को बधाई। वो लिखते हैं, आज बहुत खुशी हो रही है। इस उपलब्धि पर कंसल्टेंट्स एंड कंसेशनेयर, राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को भी बधाई।'

व्यापारिक नजरिये से महत्वपूर्ण राजमार्ग

इस काम से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। इस सड़क मार्ग का निर्माण निजी ठेकेदार राजपूत इंफ्राकॉन द्वारा किया गया। अमरावती-अकोला राजमार्ग (Amravati-Akola Highway) का निर्माण शनिवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ था। मंगलवार को 105 घंटे 33 मिनट में इसने अपना काम पूरा किया। बता दें कि, NH-53 राजमार्ग भारत के खनिज समृद्ध क्षेत्र से होकर गुजरता है। व्यापारिक नजरिये से यह बेहद महत्वपूर्ण राजमार्ग है।

कतर के नाम था रिकॉर्ड

NH-53 राजमार्ग कोलकाता, रायपुर, नागपुर, अकोला, धुले और सूरत जैसे प्रमुख व्यापारिक शहरों को जोड़ता है। ज्ञात हो कि इससे पहले, यह रिकॉर्ड 27 फरवरी, 2019 को कतर के लोक निर्माण प्राधिकरण ASHGHAL के पास था। वह सड़क अल-खोर एक्सप्रेसवे का हिस्सा थी। इस कार्य को पूरा करने में तब 10 दिन लगे थे।

राजपूत इंफ्राकॉन पहले भी कर चुकी है कारनामा

रिपोर्ट की मानें तो, करीब 800 कर्मचारी और 700 मजदूर इस निर्माण कार्य में जुटे थे। इससे पहले भी राजपूत इंफ्राकॉन ने 24 घंटे में सांगली (Sangli) और सतारा (Satara) के बीच सड़क बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story