×

निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की सुसाइड की कोशिश, गंभीर

By
Published on: 25 Aug 2016 3:02 AM GMT
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की सुसाइड की कोशिश, गंभीर
X

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा ने बुधवार रात तिहाड़ जेल में सुसाइड की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने पहले कुछ दवाएं खाईं और फिर गले में गमछा डालकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह जेल नंबर 8 में बंद था।

राम सिंह ने भी किया सुसाइड

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में कोर्ट ने छह लोगों को दोषी ठहराया था, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। मार्च 2013 में मामले के एक आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। वह घटना के समय बस चला रहा था।

निर्भया गैंगरेप केस से हिला था देश

2012 में 16 दिसंबर की रात दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में निर्भया के साथ बस में हैवानियत की गई थी। गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई गई थी। मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में उसे बस से नीचे फेंक दिया गया था। कुछ दिनों बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद देश-विदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए निर्भया एक्ट भी बनाया गया।

Next Story