×

अब नीतीश कुमार के कंधों पर JDU की भी जिम्मेदारी, बने पार्टी अध्यक्ष

Admin
Published on: 10 April 2016 9:23 AM GMT
अब नीतीश कुमार के कंधों पर JDU की भी जिम्मेदारी, बने पार्टी अध्यक्ष
X

नई दिल्ली: बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की कमान अब सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में होगी। दिल्ली में जदयू के नेशनल काउंसिल मीटिंग में नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के नेताओं ने नीतीश को बधाई दी है।

पिछले 10 सालों से शरद यादव पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस बार उन्होंने खुद ही लगातार चौथी बार पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव दिया था जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।

आपको बता दें कि जेडीयू की स्थापना साल 2006 में हुई थी। नीतीश और शरद पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। तभी से शरद यादव पार्टी के अध्यक्ष चुने जा रहे थे। 2013 में शरद यादव तीसरी बार पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। तब पार्टी के संविधान में बदलाव करके उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था, क्योंकि पार्टी के संविधान में दो बार से ज्यादा लगातार अध्यक्ष बनाए जाने पर रोक थी।

Admin

Admin

Next Story