TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने खेला दलित कार्ड, इस मंत्री को बनाया JDU का महासचिव

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU के महासचिव का ऐलान कर दिया है।

Sonali kesarwani
Published on: 26 Sep 2024 9:50 AM GMT
Nitish Kumar
X

Nitish Kumar ( Pic: social media) 

Nitish Kumar: बिहार के नीतीश सरकार ने पार्टी के महासचिव के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। महासचिव पद के लिए उन्होंने दलित कार्ड खेला है। जनता दल (यू) ने बिहार में सत्तारूढ़ NDA सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया है। इससे पहले अशोक चौधरी एक्स पर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सब को यही लगा कि यह बयान नीतीश कुमार के लिए था। JDU की तरफ से पार्टी के ही कुछ नेताओं ने इसके लिए चौधरी की आलोचना की थी।

सीएम हाउस गए थे अशोक चौधरी

अशोक चौधरी के एक्स पर दिए बयान के बाद जेडीयू नेताओं ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। लोगों ने माना कि बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है। उनके पोस्ट के बाद जेडीयू के अंदरखाने हलचल तेज हो गई और बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री के बुलावे पर अशोक चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। सूत्रों के हवाले से जो खबर आई उसमें ये बताया गया कि नीतीश कुमार ने उनके इस पोस्ट के लिए अशोक चौधरी पर नाराजगी भी जताई।

अशोक चौधरी ने किया दूसरा पोस्ट

जब उनके पहले पोस्ट पर विवाद काफी बढ़ गया था तब अशोक चौधरी ने दूसरा पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के साथ तस्वीर शेयर की। पोस्ट में मंत्री ने 1972 की फिल्म अमर प्रेम के एक लोकप्रिय गीत की पहली पंक्ति को तस्वीर के कैप्शन के रूप में इस्तेमाल करते हुए लिखा, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसलिए कृपया सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान देना बंद करें।

अब पोस्ट के कुछ दिन के अंदर ही नीतीश कुमार ने संगठन में उनकी नियुक्ति कर दी। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story