×

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बयान पर विवाद बढ़ा,भाजपा के बाद महिला आयोग ने भी जताई तीखी आपत्ति, महिलाओं से माफी मांगने को कहा

Nitish Kumar News: अपने इस बयान की तार्किक पुष्टि के लिए नीतीश कुमार ने सदन में कुछ अमर्यादित बातें कह डाली थीं जिसे लेकर भाजपा के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तीखी आपत्ति जताई है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 8 Nov 2023 4:15 AM GMT
Nitish Kumar
X

Nitish Kumar (फोटो: सोशल मीडिया )

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मंगलवार को बिहार विधानसभा में महिलाओं के संबंध में दिए गए बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। नीतीश कुमार ने देश की बढ़ती ही आबादी के लिए महिलाओं को जिम्मेदार बताया था। उनका कहना था कि यदि महिलाएं पढ़ी लिखी होगी तो देश की आबादी पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।

अपने इस बयान की तार्किक पुष्टि के लिए नीतीश कुमार ने सदन में कुछ अमर्यादित बातें कह डाली थीं जिसे लेकर भाजपा के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तीखी आपत्ति जताई है। बिहार बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार को अश्लील नेता बताया गया है तो राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मांग की है कि नीतीश कुमार को अपने इस बयान के लिए देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

देशभर की महिलाओं से माफी मांगें नीतीश कुमार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसी टिप्पणी प्रतिगामी होने के साथ ही महिलाओं और उनकी पसंद के अधिकारों के प्रति बेहद असंवेदनशील भी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के संबंध में बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है और इस बयान के लिए उन्हें देशभर की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में मैं देशभर की महिलाओं की ओर से नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं।

CM Nitish Speech In Assembly: 'नीतीश ने बिहार की महिलाओं को किया शर्मसार...', मुख्यमंत्री के बयान पर बोलते हुए रो पड़ीं बीजेपी की महिला नेता


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में महिलाओं की गरिमा और सम्मान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। देश की महिलाएं गरिमा और सम्मान की हकदार हैं और इसलिए नीतीश कुमार की इस टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

नीतीश की टिप्पणी द्वेषपूर्ण और अश्लील

भाजपा ने भी इस मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेर लिया है। बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार की टिप्पणी को महिलाओं के प्रति बेहद द्वेषपूर्ण,अश्लील और पितृसत्तात्मक करार दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि विधानसभा के भीतर नीतीश कुमार की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा बेहद अश्लील, लैंगिक और द्वेषपूर्ण है।

CM Nitish Speech In Assembly: 'शादी के बाद पुरुष रोज रात करते हैं न...', ये विधानसभा में क्या बोल गए नीतीश कुमार जिस पर मच गया बवाल

उन्होंने कहा कि इस भाषा से नीतीश कुमार की मानसिकता का पता चलता है। यदि बिहार विधानसभा के भीतर ऐसी भाषा बोली जाती है तो बिहार में महिलाओं की स्थिति के बारे में सहज ही कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस आपत्तिजनक बयान के लिए नीतीश कुमार को तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए


महिलाओं को शर्मसार करने वाला बयान

भाजपा विधायक गायत्री देवी और स्वीटी हेम्ब्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी तरह मर्यादा खो दी है। उन पर अब उम्र का असर दिखाई पड़ने लगा है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार के बयान को महिलाओं को शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कोई भी बयान देने से पहले यह जरूर सोचना चाहिए कि आखिरकार वे क्या बोल रहे हैं। उन्होंने बिहार की 6.5 करोड़ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान दिया है। इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं और इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं भर गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story