×

टोल प्लाजा पर बिना रुके होगा भुगतान! वाहनों के शीशों पर "फास्ट टैग" होगा जरूरी

देशभर के करीब 391 टोल प्लाजा पर लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए लोगों को एक नई सुविधी मुहैया कराई जाएगी। जिसके तहत टोल प्लाजा पर बिना रूके टैक्स वसूला जाएगा

sujeetkumar
Published on: 9 May 2017 12:45 PM GMT
टोल प्लाजा पर बिना रुके होगा भुगतान! वाहनों के शीशों पर फास्ट टैग होगा जरूरी
X

नई दिल्ली: देशभर के करीब 391 टोल प्लाजा पर लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही लोगों को एक नई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिसके तहत टोल प्लाजा पर बिना रूके ही गाड़ी का टैक्स वसूला जाएगा। इससे वाहनों की औसत रफ्तार 30-40 फीसदी बढ़ जाएगी।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो अभी ये नियम सिर्फ व्यावसायिक वाहनों पर लागू किए जाएंगे। बाद में कारों और दूसरे निजी वाहनों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।

यह भी पढ़े...बीसीसीआई चीफ ने कहा- आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं एमएस धोनी

फास्टटैग लगाना अनिवार्य

-सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय इस संबंध में बीते 3 मई को ही अधिसूचना जारी कर चुका है।

-इस अधिसूचना के मुताबिक, 1 जुलाई से सभी व्यावसायिक वाहनों के शीशे पर फास्टटैग लगाना अनिवार्य होगा।

-वाहन निर्माता कंपनियां शोरूम को फास्टटैग युक्त वाहन ही भेजेंगी।

यह भी पढ़े...फिर सुलगा सहारनपुर: दलितों की पुलिस से भिड़ंत, जमकर हुआ पथराव, फायरिंग और आगजनी

वाहनों की रफ्तार बढ़ सके

-सरकार ने जीएसटी के तहत राज्य सीमा भी समाप्त कर दी है।

-सीमा पर जांच-व्यवस्था कम की गई है।

-इसी कड़ी में फास्टटैग को अनिवार्य किया गया है, जिससे देश में व्यावसायिक वाहनों की रफ्तार बढ़ सके।

यह भी पढ़े...एप्पल का बाजार पूंजीकरण पहली बार 800 अरब डॉलर से ज्यादा, शेयर में दिखा उछाल

खुद-ब-खुद टैक्स अदा हो जाएगा

-ईटीसी लगे वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर एक अलग से लेन बनी होगी।

-प्लाजा पर लगे सेंसर फास्टटैग को कुछ मीटर की दूरी से ही पढ़ लेगा और खुद-ब-खुद टैक्स अदा हो जाएगा, और बैंक एकाउंट से निकलने वाले पैसे की जानकारी मोबाइल पर भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़े...सुशील मोदी बोले- लालू व्यवस्था को प्रभावित करने में माहिर खिलाड़ी हैं

60 हजार करोड़ रुपये का ईंधन बर्बाद हो जाता है

-मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो देशभर में टोल प्लाजा पर जाम के कारण हर साल 60 हजार करोड़ रुपए का ईंधन बर्बाद होता है।

-इससे पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचता है।

-सरकार की फास्टटैग की व्यवस्था से देश को काफी फायदा होगा।

-वाहन चालक फास्टटैग में 500 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक का रिचार्ज करा सकते हैं।

-फास्टटैग की नई कीमत अब 130 रुपए होगी जो पहले 70 रुपए थी।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story