×

Train Cancel List: पूर्वोत्तर रेलवे की यात्रा कर रहे हों तो जाने कितनी ट्रेनें हैं रद, कितने के बदले हैं रूट

Train Cancel List: लखनऊ जंक्शन से चलने वाली पाटलिपुत्र लखनऊ रेल गाड़ी केवल चार, सात व आठ नवंबर को निरस्त रहेगी। जबकि पाँच व छह नवंबर को यह बदले मार्ग से गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलेगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Oct 2023 6:53 AM GMT (Updated on: 27 Oct 2023 6:54 AM GMT)
Train Cancel List
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Train Cancel List: औडीहार-भटनी रेल खंड के दोहरीकरण व भटनी पिस्तौल के बीच बाईपास पर हो रहे काम के चलते आगामी आठ नवंबर तक इस रूट पर चलने वाली पूर्वोत्तर रेलवे आठ ट्रेनों का संचालन बाधित किया गया है। सत्ताइस अक्टूबर से सात नवंबर तक डेढ़ दर्जन रेल गाड़ियों का आवागमन अलग अलग तिथियों को बाधित किया गया है। कृषक एक्सप्रेस एक से सात नवंबर तक केवल गोरखपुर तक ही जायेगी।

चार व पाँच नवंबर को अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस, छह को अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस, तीन से पाँच नवंबर तक नई दिल्ली सहरसा एक्सप्रेस, छह नवंबर को मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस,गोरखपुर- कप्तानगंज थावें सीवान के रास्ते चलेगी। छह को अवध आसाम एक्सप्रेस, सात को सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, सत्ताइस अक्टूबर से सात नवंबर तक कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस, तीस अक्टूबर से छह नवंबर तक गुवाहाटी- जम्मूतवी एक्सप्रेस बदले रूट सीवान-थावे- कप्तानगंज- गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

लखनऊ जंक्शन से चलने वाली पाटलिपुत्र लखनऊ रेल गाड़ी केवल चार, सात व आठ नवंबर को निरस्त रहेगी। जबकि पाँच व छह नवंबर को यह बदले मार्ग से गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलेगी। जबकि बरौनी लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली रेलगाड़ी छह नवंबर को इसी रूट से संचालित होगी।

एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस 26 व 27, 30 अक्टूबर और 2,3, 6 नवंबर को केवल में जंक्शन तक चलेगी। गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन 27,28,व 31 अक्टूबर तथा 3,4,7 नवंबर को मऊ से चलेगी। बांद्रा टर्मिनल - गोरखपुर एक्सप्रेस छह नवंबर को मऊ तक ही जायेगी। वापसी में यह ट्रेन दूसरे दिन मऊ स्टेशन से ही चलेगी। गोरखपुर से मऊ के बीच ट्रेन दोनों ओर से निरस्त रहेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story