×

भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए इसकी विशेषताएं

भारत ने आज यानी रविवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के बालासोर में परमाणु रणनीतिक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- 4 का सफल परीक्षण किया गया। सुबह 8:30 बजे ओडिशा तट से अब्दुल कलाम द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (ITR) से इसे फायर किया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 23 Dec 2018 8:14 AM GMT
भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए इसकी विशेषताएं
X

नई दिल्ली: भारत ने आज यानी रविवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के बालासोर में परमाणु रणनीतिक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- 4 का सफल परीक्षण किया गया। सुबह 8:30 बजे ओडिशा तट से अब्दुल कलाम द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (ITR) से इसे फायर किया गया।

4000 किमी दूरी तक कर सकती है प्रहार

20 मीटर लंबी, डेढ़ मीटर चौड़ा और 17 टन वजन का यह मिसाइल एक हजार किलो ग्राम परमाणु विस्फोटक ले जाने की क्षमता रखती है। यह मिसाइल 3500 से 4000 किमी दूरी तक प्रहार कर सकती है। भारत में निर्मित यह मिसाइल जमीन से जमीन पर प्रहार करती है। रविवार को इसे प्रक्षेपित किया गया।

यह भी पढ़ें.....पीएम मोदी ने यूँ पूरी करी इन मेगास्टार्स की तमन्ना, अक्षय-आमिर बोले थैंक्यू

पहला सफल परीक्षण 2011 में किया गया था

इस मिसाइल में 5वीं पीढ़ी के ऑन-बोर्ड कंप्यूटर हैं। इसमें उड़ान की गड़बड़ी को ठीक करने और मार्गदर्शन करने के लिए नवीनतम सुविधाएं हैं। इस मिसाइल का पहला सफल परीक्षण नवंबर 2011 में किया गया था।

यह भी पढ़ें.....अयोध्या में मोरारी बापू ने सेक्स वर्करों को सुनाई रामकथा, दक्षिणपंथी गुटों का विरोध

अग्नि 4 अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस है, जिसमें स्वदेशी तौर पर विकसित रिंग लेजर जियोरोऔर मिश्रित रॉकेट मोटर शामिल हैं। यह ठोस प्रणोदक द्वारा संचालित एक दो चरण वाली मिसाइल है।

यह भी पढ़ें.....गंगा-गोमती के संगम पर दिखा ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी का दुर्गावतार

हाल ही में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया। ये सतह से सतह पर 5,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।

यह था सातवां परीक्षण

अग्नि-4 मिसाइल का यह सातवां परीक्षण था। इससे पहले भारतीय सेना की सामरिक बल कमान (एसएफसी) द्वारा इसी स्थान से दो जनवरी 2018 को इसका सफल परीक्षण किया गया था। इसके पहले 2 जनवरी 2017 में इसका परीक्षण हुआ। नवंबर 2015 में इसका परीक्षण किया। 2014 में अग्नि-4 मिसाइल का तीन परीक्षण किया गया जो जनवरी, सितंबर और दिसंबर किया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story