×

महिला पुलिस का दबदबाः बिहार में संख्या सबसे ज्यादा, अन्य राज्यों का ये हाल

एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि देश में महिला पुलिस अधिकारियों की संख्या 100 में से मात्र 7 है। इसके अलावा इस बात का भी जिक्र है कि बिहार में महिला पुलिसकर्मी कुल संख्या का 25.3 प्रतिशत हो गयी है। यह देश के बड़े और मध्यम आकार के राज्यों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है।

Ashiki
Published on: 6 Feb 2021 6:07 AM GMT
महिला पुलिस का दबदबाः बिहार में संख्या सबसे ज्यादा, अन्य राज्यों का ये हाल
X
बिहार में महिला पुलिस की संख्‍या पूरे देश में सबसे अधिक

नई दिल्ली: देश में भले ही महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हों, लेकिन पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या पुरुषों के मुकाबले बहुत कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर 10 पुलिसकर्मियों में मात्र 1 महिला पुलिस है, जबकि 9 पुलिसकर्मी पुरुष हैं। हालांकि बिहार राज्य ने महिला सशक्तिकरण के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या पूरे देश में सबसे अधिक हो गयी है।

ये भी पढ़ें: दीप सिद्धू की महिला मित्रः विदेश में बैठे उकसा रही आंदोलन, ऐसे कर रही ये काम

बिहार में महिला पुलिस की संख्‍या सर्वाधिक

हाल ही में आयी एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि देश में महिला पुलिस अधिकारियों की संख्या 100 में से मात्र 7 है। इसके अलावा इस बात का भी जिक्र है कि बिहार में महिला पुलिसकर्मी कुल संख्या का 25.3 प्रतिशत हो गयी है। यह देश के बड़े और मध्यम आकार के राज्यों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि अभी महिला कांस्टेबल के 27 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति होनी बाकी है।

अन्य राज्यों की तुलनात्मक रिपोर्ट

आपको बता दें कि महिला पुलिसकर्मियों के मामले में बिहार के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु राज्य है, जहां महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 18.5 प्रतिशत है। इसके अलावा 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है। गौर करने की बात यह है कि पश्चिम बंगाल में यह प्रतिशत 9.7, उत्तर प्रदेश में 9.6, उत्तराखंड में 12.2, तेलंगाना में 5.1, राजस्थान में 9.8, ओडिशा में 10.0, गुजरात में 11.7, झारखंड में 7.1, कर्नाटक में 8.3, मध्य प्रदेश में 6 तथा पंजाब में 8.5 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन में गुंडें: बॉर्डर पहुंचे गैंगेस्टर का वीडियो वायरल, कह रहा ऐसी बात

रिपोर्ट 2020 के मुताबिक अगर बिहार इसी रफ्तार से पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाता रहा तो 3 से 18 साल की अवधि में पुलिस फोर्स में महिलाओं की संख्या 33 फीसदी हो जाएगी। हालांकि महिला पुलिस अधिकारियों के मामले में बिहार में अभी वह स्थिति नहीं है जो देश के कई अन्य राज्यों में है। यहां अभी कुल पुलिस अधिकारियों में महिला पुलिस अधिकारियों का हिस्सा 6.1 प्रतिशत ही है। तमिलनाडु में सबसे अधिक 24.8 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की है। केरल में यह हिस्सेदारी 2.4, मध्य प्रदेश में 10.6, ओडिशा में 11.2, उत्तराखंड में 18.4 प्रतिशत व यूपी में 3.8 प्रतिशत है।

Ashiki

Ashiki

Next Story