×

Oath Ceremonies : चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली

Odisha and Andhra Pradesh Oath Ceremonies : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तेलगु देशम पार्टी यानी टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण के साथ ही वह चौथी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 12 Jun 2024 3:47 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2024 9:32 AM GMT)
Oath Ceremonies : चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली
X

Odisha and Andhra Pradesh Oath Ceremonies : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तेलगु देशम पार्टी यानी टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण के साथ ही वह चौथी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को गुलदस्ता भेंट कर और गले लगाकर बधाई दी। शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए घटक दलों के कई नेता शामिल हुए।

बता दें कि देश में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ दो राज्यों - आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधान सभा के चुनाव भी हुए थे। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में तेलगु देशम पार्टी यानी टीडीपी को जीत मिली थी, जबकि ओडिशा विधानसभा चुनाव में 24 साल बाद भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है।

चौथी बार मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू

- आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) और एनडीए ने चंद्रबाबू नायडू को विधायक दल नेता चुना था और वह चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीते दिन मंगलवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विजयवाड़ा में टीडीपी, भाजपा, जनसेना गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

- मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण से एक दिन पहले की एन. चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा करते हुए कहा कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें आश्वासन भी मिला है।

- बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की तेलगु देशम पार्टी को बंपर जीत मिली है, राज्य की कुल 175 सीटों में से 135 सीट सीटे जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

- टीडीपी की सहयोगी पार्टी जनसेना को 21 और भारतीय जनता पार्टी को आठ सीटों पर जीत मिली है। बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, भापजा और जन सेना में गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था।

- वहीं, जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है।

- शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए।

बीजेपी ने 24 साल बाद जीत हासिल की

- ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने बीजू जनता दल को हराया है। ओडिशा की कुल 147 सीटों में से 78 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि बीजू जनता दल 51 सीटों पर सिमट गई।

- बीजेपी ने बड़ी जीत के साथ नवीन पटनायक के 24 साल के शासन को खत्म कर दिया है। नवीन पटनायक मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, इसके बाद से वह सभी पांच विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की और सीएम बने।

- वहीं, कांग्रेस पार्टी ने यहां 14 सीटों पर जीत दर्ज की है।

- मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जनता मैदान में होगा। ऐसे में वीआईपी के आगमन को देखते हुए भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी सख्त किया गया है।

- शपथ ग्रहण समारोह के लिए 67 प्लाटून पुलिस बल तैनात की जाएगी। जनता मैदान में सुरक्षा व्यवस्था की जांच आईजी प्रवीण कुमार करेंगे। उसी तरह से 13 डीसीपी रैंके अधिकारी तथा 18 एडीसीपी एवं 58 एसीपीस 94 इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था के दायित्व में रहेंगे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story