×

Oath Taking Ceremony: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण में दिखेगा 2024 के लिए शक्ति प्रदर्शन

Oath Taking Ceremony: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन दिखेगा।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 13 Dec 2023 1:26 AM GMT (Updated on: 13 Dec 2023 1:27 AM GMT)
Show of strength for 2024 will be seen in the swearing in of Madhya Pradesh, Rajasthan and Chhattisgarh
X

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण में दिखेगा 2024 के लिए शक्ति प्रदर्शन: Photo- Social Media

Oath Taking Ceremony: भाजपा की नजरें अब 2024 के लोकसभा चुनावों पर ठिकी हैं। तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 2024 के लिए शक्ति प्रदर्शन की झलक दिखेगा। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री का जिस तरह से चयन किया उससे बीजेपी ने एक नई परिपाटी को जन्म दे दिया है। इस तरह से देखा जाए तो भाजपा ने जिस तरह से राजनीतिक दांव चला है वह विपक्ष के लिए बड़ा झटका तो है ही साथ ही साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी सबक सीखा दिया कि आप पार्टी के साथ रहे और पार्टी की बात मानें।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, असम के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

सेमीफाइनल में बीजेपी ने ऐसे मारी बाजी

हाल में हुए पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत दर्ज की। इस चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा था। अब इस सेमीफाइनल में भाजपा ने जिस तरह से शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को मात दी है उससे उबरना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

अब भाजपा का मिशन 2024

तीनों राज्यों में भाजपा ने जिस तरह से मुख्यमंत्रियों का चयन किया है उससे 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रूप रेखा तय कर दी है। अब भाजपा इन राज्यों की लोकसभा की सभी सीटों को जीतने क लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

क्या इंडिया गठबंधन दे पाएगा चुनौती

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद अब यहां सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंडिया गठबंधन एनडीए को 2024 में केंद्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगा। लेकिन बीजेपी ने जिस तरह से विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है उससे तो नहीं लगाता है कि इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को मात दे पाएगा।

मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर को दिन में साढ़े ग्यारह बजे शपथ समारोह का आयोजन होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेता शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में भी 13 दिसंबर को ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। जब कि राजस्थान में 15 दिसंबर को नई सरकार शपथ ग्रहण करेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story