Captain Anshuman Singh: शहीद की पत्नी का अपमान, कैप्टन की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी, NCW दर्ज काएगी FIR

Captain Anshuman Singh: मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर सोशल मीडिया यूजर ने अभद्र टिप्पणी की। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग FIR दर्ज कराएगा।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 July 2024 4:50 AM GMT
India News
X

Captain Anshuman Singh's Wife Smriti Singh (Pic: Social Media)

Captain Anshuman Singh: सियाचिन में वीरगति को प्राप्त कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए एक यूजर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ऐसी टिप्पणी को आपत्तिजनक और बेहद अपमानजनक बताया है। उन्होंने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस और साइबर अपराध के मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

NCW ने दर्ज कराएगा एफआईआर

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अभद्र टिप्पणी के मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने इसे बेहद अपमानजनक और एक वीरगति प्राप्त सैनिक की धर्मपत्नी के प्रति अभद्रता बताया। उन्होंने इस सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की। पत्र में उन्होंने लिखा कि आयोग एक महिला के लिए इस्तेमाल की गई ऐसी अभद्र भाषा/टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, संबंधित पुलिस को निर्देशित करना आवश्यक है। अधिकारी ने आरोपी अहमद के. के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जानी चाहीए। आरोपी व्यक्ति को जल्द से जल्द और निष्पक्ष तरीके से गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मामले की समयबद्ध जांच पूरी की जाए। मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट 3 दिनों के भीतर आयोग को सूचित की जाए।

कीर्ति चक्र से किया गया था सम्मानित

कैप्टन अंशुमन सिंह 2023 में अपने साथियों की जान बचाने की कोशिश में शहीद हो गए थे। सियाचिन में बंकर में आग लगने के कारण कैप्टन वीरगति को प्राप्त हो गए थे। तीन दिन पूर्व ही उन्हें मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी धर्मपत्नी स्मृति सिंह और मां मंजू सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर अंशुमन सिंह की धर्म पत्नी ने बयान भी दिया। उनका बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। कैप्टन अंशुमान सिंह सुर्खियों में बने रहे। इसी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर ने अभद्र टिप्पणी की। टिप्पणी पर लोगों ने आक्रोश जताया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story