×

Road Accidents: ओडिशा और झारखंड में अलग-अलग हादसों में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Road Accidents: ट्रक के पहिए के नीचे आते ही मजदूरों की दर्दनाक चीख से इलाका गूंज उठा। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 Jan 2024 3:32 AM GMT
latest Accident news
X

Shahjahanpur Road Accident news   (photo: social media )

Road Accidents: ओडिशा और झारखंड में अलग – अलग हादसों में आठ मजदूरों की जान चली गई। ओडिशा के बरगढ़ जिले में गुरूवार रात को पांच मजदूर अपना काम पूरा कर सो रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना मेलचामुंडा पुलिस थाने के बिरजाम गांव की है। यहां पर खेत में मजदूर बोरवेल ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद वे पाइप से भरे ट्रक के नीचे सोने चले गए। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को इसकी जानकारी नहीं थी। वह ट्रक निकाल रहा था, इसी दौरान नीचे सोए सभी मजदूर चपेट में आ गए।

ट्रक के पहिए के नीचे आते ही मजदूरों की दर्दनाक चीख से इलाका गूंज उठा। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मजदूरों की चीख सुनकर स्थानीय लोग फौरन घटनास्थल की ओर दौड़े और फिर पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पांचों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त कर ओडिशा पुलिस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रहने वाले उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है।

एक और दर्दनाक हादसा

वहीं, गुरूवार को एक और दर्दनाक हादसा झारखंड में हुआ। जमशेदपुर में कल शाम ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन पुरूष और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूरी कर शाम में अपने घर लौट रहे थे। चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया और बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय वहां से गुजर रही 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story