×

उड़ीसा में शमशान पहुँचा हाथी: गुस्से में महिला की लाश को खोज कर कुचला, पहले ली थी जान

Odisha News: घटना मयूरभंज जिले में घटित हुई है। हाथी के पारी तले कुचलकर अपनी जान गंवाने वाली 70 वर्षीय माया मुर्मू सुबह के समय रायपाल गांव में ट्यूबवेल से पानी भर रही थी।

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 12 Jun 2022 6:21 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2022 6:23 AM GMT)
Odisha wild elephant killed woman
X

हाथी ने महिला को मारा (फोटो: सोशल मीडिया )

Odisha News: ओडिशा में वन्यजीव अभ्यारण से भटकर आए एक जंगली हाथी ने खौफ मचा दिया। हाथी ने पहले एक 70 वर्षीय महिला को पैरों से कुचलकर मौत (wild elephant killed woman) के घाट उतार दिया और फिर उसके अंतिम संस्कार के दौरान उसे चिता से उठाकर वापस जमीन पर पटक दिया।

घटना को लेकर पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार यह घटना ओडिशा के मयूरभंज जिले में घटित हुई है। हाथी के पारी तले कुचलकर अपनी जान गंवाने वाली 70 वर्षीय माया मुर्मू सुबह के समय रायपाल गांव में ट्यूबवेल से पानी भर रही थी, तभी उस पर दलमा वन्यजीव अभयारण्य से भटक कर आए एक जंगली हाथी ने अचानक से हमला कर दिया।

अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया

ओडिशा स्थित रसगोविंदपुर पुलिस थाने के निरीक्षक लोपामुद्रा नायक ने बताया कि हाथी द्वारा महिला को पैरों तले कुचलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद माया मुर्मू का अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें वापस उनके निवास स्थान लाया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान हाथी ने महिला को पटका

70 वर्षीय माया मुर्मू की हाथी के पैरों तले कुचलकर मृत्यु होने के पश्चात उसे शाम को उसके परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई, कि तभी अचानक अंतिम संस्कार स्थल पर भी हाथी पहुंच गया और माया मुर्मू के शव को चिता से उठा लिया।

इस दौरान हाथी ने वापस से अपना रौद्र रूप दिखाते हुए 70 वर्षीय मृत माया मुर्मू के शव को चिता से उठाकर ज़मीन पर फेंका और तेजी से वहां से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद हालात सामान्य देखते हुए अंतिम रूप से माया मुर्मू का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों के भीतर जंगली जानवरों को लेकर एक भय व्याप्त हो गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story