Rahul Gandhi Video: वृद्ध महिला ने राहुल गांधी को लगाया गले, भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो वायरल

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन है। बुजुर्ग महिला कांग्रेस सांसद को गले लगाती और आर्शीवाद देती नजर आ रही हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 Oct 2022 9:57 AM GMT
X

वृद्ध महिला ने राहुल गांधी को लगाया गले, भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो वायरल: Video- Newstrack

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर निकले हुए हैं। यात्रा का आज 43वां दिन है। कर्नाटक के बाद अब यह यात्रा आंध्र प्रदेश में दाखिल हो चुकी है। वर्तमान में राहुल गांधी की यात्रा आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से गुजर रही है। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई इस यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में एक वृद्ध महिला के साथ राहुल गांधी का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला कांग्रेस सांसद को गले लगाती (Old woman hugs Rahul Gandhi) और आर्शीवाद देती नजर आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के ट्वीटर हैंडल से जारी इस वीडियो में भीड़ में एक बुजुर्ग महिला राहुल से कुछ बात करते हुए दिख रही हैं। महिला को बात करते हुए राहुल को थपथपाते हुए देखा जा सकता है। अंत में राहुल गांधी भी महिला को गले लगा लेते हैं। महज 39 सेकेंड का ये वीडियो काफी इमोशनल है। कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा है – 'ममता की छांव'।

सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे वीडियो की भरमार है, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों में राहुल गांधी से मिलने के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है। 42 दिनों में राहुल गांधी 1000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार मीडिया से मुखातिब भी होते हैं और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हैं।

बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत की एकमात्र पार्टी है जो हर भारतीय का प्रतिनिधित्व करती है। कांग्रेस जाति, धर्म, समुदाय या राज्य के आधार पर भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों, किसानों और मजदूरों की रक्षा करती है।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 5 महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए जम्मू कश्मीर में खत्म होगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story