×

फोर्ब्स के भारतीय अमीरों में मुकेश अंबानी टॉपर, पतंजलि के बालकृष्ण 48वें नंबर पर

aman
By aman
Published on: 22 Sep 2016 10:43 AM GMT
फोर्ब्स के भारतीय अमीरों में मुकेश अंबानी टॉपर, पतंजलि के बालकृष्ण 48वें नंबर पर
X

नई दिल्ली: फोर्ब्स मैगजीन की ताजा सूची में मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने भारत के 100 अमीरों की सूची जारी की है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी पहले पायदान पर बने हैं। मुकेश की कुल संपत्ति 22.7 बिलियन डॉलर बताई गई है। गौरतलब है कि इस सूची में पतंजलि के योगाचार्य बालकृष्ण 48वें नंबर पर हैं।

फोर्ब्स की सूची में कौन किस नंबर पर:

-मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर सन फार्मा के दिलीप सिंघवी हैं।

-फोर्ब्स मैगजीन की सूची में तीसरे नंबर पर 15.2 बिलियन डॉलर के साथ हिंदुजा बंधु हैं।

-चौथे पायदान पर विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं। इनकी कुल संपत्ति 15 बिलियन डॉलर है।

-इस साल प्रेमजी एक पायदान नीचे खिसक गए हैं।

ये भी पढ़ें ...पहली बार नोएडा में 3डी मैपिंग, अमेरिकन तकनीक पर होगा सिस्‍टम

-फोर्ब्स के अमीरों की सूची में पाचवें पायदान पर कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले पैलोन्जी मिस्त्री हैं, जिनकी संपत्ति 13.9 बिलियन डॉलर है।

-लक्ष्मी मित्तल इस सूची में छठे नंबर हैं। उनकी कुल संपत्ति 12.5 बिलियन डॉलर बताई गई है।

-गोदरेज परिवार को सातवां स्थान मिला है, जिनकी कुल संपत्ति 12.4 बिलियन डॉलर बताई गई है।

ये भी पढ़ें ...BSNL ग्राहकों को देगा ‘लाइफ टाइम फ्री वॉयस कॉल’, JIO से भी सस्ता होगा प्लान

-इसके बाद आठवें नंबर एचसीएल के अध्यक्ष शिव नाडर हैं। उनकी कुल संपत्ति 11.4 बिलियन डॉलर है।

-आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला 8.8 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ सूची में नौवें स्थान पर हैं।

-वहीं साइरस पूनावाला 8.6 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ इस सूची में दसवें पायदान पर हैं।

-इस सूची में पतंजलि के योगाचार्य बालकृष्ण 48वें नंबर पर हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story