×

बंजारा हिल्स : नशे में धुत ड्राइवर ने ली स्कूटी सवार महिला की जान

Rishi
Published on: 7 Jan 2018 12:01 PM GMT
बंजारा हिल्स : नशे में धुत ड्राइवर ने ली स्कूटी सवार महिला की जान
X

हैदराबाद : नशे में धुत एक कार सवार युवक ने रविवार की सुबह स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार महिला की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना बंजारा हिल्स इलाके में सड़क संख्या 10 पर हुई। युवक ने तेज रफ्तार कार पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार स्कूटी से जा टकराई।

स्कूटी सवार महिला की पहचान मस्तानी के रूप में हुई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे की सीटे पर बैठीं दो अन्य महिलाएं अनुषा व प्रिया को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोपहिया को टक्कर मारने के बाद कार सवार तेजी से आगे बढ़ गया। हालांकि, कुछ दूरी तय करने के बाद चालक ने फिर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई।

पुलिस ने कार चालक विष्णु वर्धन को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे में था।

ये भी देखें :100 साल की महिला से 24 साल के नशेड़ी ने किया रेप, इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने से होने वाले हादसे का यह ताजा मामला है। पुलिस नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ अभियान लगातार चलाती है, उसके बाद भी ऐसी दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।

पुलिस ने जुबली हिल्स इलाके में शनिवार की रात वाहन चलाने वालों की नशाखोरी की जांच की थी। इस दौरान चार महिलाओं सहित दर्जन भर से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

ये भी देखें :यूपी में नशेड़ी दरोगा की शर्मनाक करतूत, चौकी में बच्ची से रेप की कोशिश

पुलिस ने शहर में नए साल के जश्न के दौरान कम से कम 2,500 से ज्यादा लोगों पर नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

बीते साल शराब का सेवन कर वाहन चलाने के आरोप में 7,500 लोगों को जेल भेजा गया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story