×

सबरीमाला विवाद: हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को हिंसा के सिलसिले में मलप्पुरम में 22 और कन्नूर में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कालीकट और कन्नूर सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों ने आज होने वाली अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 3 Jan 2019 12:21 PM GMT
सबरीमाला विवाद: हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
X

नई दिल्ली: सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद केरल के सबरीमाला मंदिर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ हिंदू संगठनों ने आज हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि हिंदु संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल के दौरान बड़े पैमाने पर पथराव, वाहनों को रोकने, हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

वहीं आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश पर घमासान मचा है। बंद के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिनमें 38 पुलिसवाले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें— विजयन बोले- संघ परिवार सबरीमाला को बना रहा संघर्ष क्षेत्र

सबरीमाला कर्मा समिति और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने 12 घंटे के इस हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल से शुरूआती घंटों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। सबरीमाला कर्मा समिति विभिन्न विभिन्न हिंदू संगठनों का संघ है। पुलिस ने बताया कि पंडालम में पथराव में गंभीर रूप से घायल हुए 55 साल के एक व्यक्ति की बुधवार की रात मौत हो गई।

ये भी पढ़ें— सबरीमाला: टूट गई 800 साल पुरानी परंपरा, दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश कर की पूजा-अर्चना

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को हिंसा के सिलसिले में मलप्पुरम में 22 और कन्नूर में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कालीकट और कन्नूर सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों ने आज होने वाली अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर कहा कि हम आज केरल में काला दिन मना रहे हैं। राज्य सरकार भक्तों की भावनाओं को चुनौती दे रही है। राज्य सरकार के सौजन्य से जिन दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया वह कार्यकर्ता है, माओवादी है

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story