×

झारखंड का एक ऐसा डरावना क्षेत्र, जहां पुरुषों को दिन में निकलने में लगता था डर, वहां महिलाएं चला रही हैं कैफे

इस कैफे में होटल की तर्ज पर हर सुस्वादिष्ट भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। अब तो प्रखंड कार्यालय कर्मी, दूर-दूर से आने वाले ग्रामीण और अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी तक यहां चाय, नाश्ता और भोजन को आते हैं। इतना ही नहीं आसपास होने वाले सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों में चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था इसी कैफे से होती है।

Aditya Mishra
Published on: 30 Dec 2018 9:43 AM GMT
झारखंड का एक ऐसा डरावना क्षेत्र, जहां पुरुषों को दिन में निकलने में लगता था डर, वहां महिलाएं चला रही हैं कैफे
X

गिरिडीह: मन में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस कहावत को आज झारखंड अंतर्गत गिरिडीह जिला के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में शुमार पीरटांड़ प्रखंड की आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने सच साबित कर दिखाया है। इन महिलाओं ने साल भर पहले शहर से काफी दूर दीदी कैफे शुरू हुआ था। आज ये कैफे महिलाओं के स्वावलंबन की गाथा बयां कर रहा है।

ऐसे हुई दीदी कैफे की शुरुआत

इस कैफे का संचालन चमेली महिला कैटरिंग समूह की ओर से हो रहा है। समूह की कोषाध्यक्ष रूपमनी टुडू और सदस्य सुनीता टुडू ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में दीदी कैफे के संचालन के लिए हमने आवेदन दिया था। चयन होते ही कैफे का संचालन शुरू किया।

ये भी पढ़ें...गजब! उधार के डेढ़ सौ रुपये से शुरू की चाय की होम डिलीवरी, अब बने लखपति

90 हजार में शुरू किया कैफे

हम दोनों ने जो कुछ बचत की थी वह सभी इसमें लगा दी। करीब 90 हजार की राशि कच्चा माल, फर्नीचर, रसोई सजाने में लगाई। व्यंजनों की अच्छी गुणवत्ता, शुद्ध सामग्री का प्रयोग, सही दाम और सफाई ने कुछ ही दिनों में कैफे को शोहरत दे दी।

चाय - नाश्ते और भोजन के लिए दूर-दूर से आते है लोग

इस कैफे में होटल की तर्ज पर हर सुस्वादिष्ट भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। अब तो प्रखंड कार्यालय कर्मी, दूर-दूर से आने वाले ग्रामीण और अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी तक यहां चाय, नाश्ता और भोजन को आते हैं। इतना ही नहीं आसपास होने वाले सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों में चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था इसी कैफे से होती है।

हर महीने हो रही इतने की इनकम

बकौल सुनीता, हर माह कैफे से 6-7 हजार रुपये से अधिक की आय होती है। कैफे में चाय- नाश्ते के साथ वेज और नॉन वेज भोजन भी उपलब्ध है। कैफे के लिए भवन प्रशासन की ओर से मुहैया कराया गया है। अन्य व्यवस्थाएं इसे संचालित कर रही महिलाओं ने की है।

ये भी पढ़ें...मुश्किलें भी नहीं रोक पाईं इनके बढ़ते कदम, हौसलों से भरी सफलता की उड़ान

ऐसे बदले हालात

सुनीता कहती हैं कि कभी हम दो वक्त के भात को भी मोहताज थे। पति मजदूरी करते थे। उससे गुजर बसर ठीक से नहीं होती थी। इस कैफे ने हमारे घरों का अर्थतंत्र बदल दिया है। अब दो वक्त के भोजन की दिक्कत नहीं होती। घर में जरूरी सुख सुविधाएं भी हो गई हैं।

शहर के बड़े होटल से लिया प्रशिक्षण

किसी भी काम में सफलता की गारंटी तभी होती है जब आपको उसकी सारी जानकारी हो। इसके लिए रूपमनी टुडू को शहर के प्रसिद्ध होटल अशोका इंटरनेशनल में तीन दिन का प्रशिक्षण झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने दिलाया। केरल के खानसामों ने प्रशिक्षण दिया। इसमें भोजन बनाने, उसे सुरक्षित रखने, ग्राहकों के साथ व्यवहार की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें...सक्सेस स्टोरी में शामिल होगी नगला अकोली गांव की कहानी, जानें क्या है खास?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story