×

नियंत्रण रेखा पर पाक की गोलीबारी में महिला की मौत, जवाब में इंडियन आर्मी ने भी की फायरिंग

By
Published on: 11 May 2017 5:24 AM GMT
नियंत्रण रेखा पर पाक की गोलीबारी में महिला की मौत, जवाब में इंडियन आर्मी ने भी की फायरिंग
X

जम्मू (आईएएनएस): जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में बुधवार देर रात गोलीबारी की, जिससे महिला की मौत हो गई।

मेहता ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर रात 10.40 बजे छोटे हथियार व स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने 82 मिमी और 120 मिमी के मोर्टार भी दागे।"

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। गोलीबारी अभी जारी है।

Next Story