×

Tawang Clash: चीन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों का हंगामा, सोनिया गांधी भी शामिल

Tawang Clash: सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। संसद के अंदर चीन के अतिक्रमण पर चर्चा नहीं करवा रही है।

Jugul Kishor
Published on: 21 Dec 2022 6:37 AM GMT
Opposition Leaders Protest In Parliament
X

चीन पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में प्रदर्शन (Pic: Social Media)

Tawang Clash: संसद में चीन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में विपक्षी दलों के 12 सांसदों के साथ में सोनिया गांधी भी मौजूद हैं। ये सभी सांसद संसद के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चीन द्वारा सीमा पर अतिक्रमण गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता और संसद को सीमा पर वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर में वहां चल क्या रहा है।

सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। संसद के अंदर चीन के अतिक्रमण पर चर्चा नहीं करवा रही है। उन्होंने पूछा कि सरकार चीन के मुद्दे पर अपना जवाब क्यों नहीं दे रही है। सरकार द्वारा संसद में चीन पर चर्चा न करवाना लोकतंत्र का अपमान करना है। सरकार केवल और केवल विपक्ष को टारगेट कर रही है।

संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की मांग कर रहा है। सरकार लोगों के लिए जवाबदेह है, हम सब देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। सीमा पर क्या स्थिति है, जून 2020 में हमारे 20 जवान क्यों मारे गए थे? ये पता होना चाहिए।

बता दें कि 9 दिसंबर को 300 से ज्यादा चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय चोटी की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन भारतीय सैनिकों ने सभी चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए खदेड़ दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि 09 दिसंबर 2022 को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में एलएसी पर अतिक्रमण करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सैनिकों ने सामना करते हुए चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story